ओपिनियन पोल के मुताबिक इन दो राज्यों में सरकार बना सकती है कांग्रेस, भाजपा को इस राज्य में मिली कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। हाल ही में देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। वहीं अलग-अलग ओपिनियन पोल भी आ रहे हैं जो दलों के तमाम दावों को हवा-हवाई साबित कर दे रहे हैं। इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च टीम ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है, लेकिन बहुमत हासिल करना कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकता है। जबकि गोवा में कांग्रेस-गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड और मणिपुर राज्य के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

पंजाब का ओपिनियन पोल

पंजाब का ओपिनियन पोल

इंडिया टीवी के ओपिनियन के मुताबिक पंजाब के 117 विधानसभा सीट में से कांग्रेस 50-52 सीटें जीत सकती है, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान के लिए होड़ में हैं। शिरोमणि अकाली दल को 30-32 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आप को 29-31 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी और उसके सहयोगी दल केवल एक से तीन सीटें जीत सकते हैं, जबकि 'अन्य' एक से तीन सीटें जीत सकते हैं। यहां अनुमानित वोट शेयर प्रतिशत है।

पंजाब में सीएम का चेहरा

पंजाब में सीएम का चेहरा

ओपिनियन पोल के दौरान जब बेस्ट सीएम के लिए सवाल पूछा गया तो 37 फीसदी लोग मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में आए। जबकि आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ 27 फीसदी लोग थे। वहीं शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल 15 फीसदी के साथ तीसरे और पीसीसी प्रमुख नवजोत सिद्धू 9 फीसदी के साथ पीछे चल रहे हैं।

गोवा विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल

गोवा विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल

वहीं इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के मुताबिक गोवा में, कांग्रेस-गोवा फॉरवर्ड पार्टी गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है और 40 सीटों वाले सदन में 17 से 21 सीटें जीत सकता है। सत्तारूढ़ भाजपा को 14 से 18 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि तृणमूल कांग्रेस और उसकी एमजीपी सहयोगी दो से चार सीटें जीत सकती है। आम आदमी पार्टी को शून्य से दो सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि 'अन्य' को एक सीट मिल सकती है। यहाँ अनुमानित वोट शेयर प्रतिशत है।

गोवा में सीएम पद का चेहरा

गोवा में सीएम पद का चेहरा

वहीं गोवा में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की श्रेणी में, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत 27 प्रतिशत के साथ आगे हैं, जबकि कांग्रेस नेता दिगंबर कामत को 17 प्रतिशत और भाजपा के मंत्री विश्वजीत प्रताप सिंह राणे को 12 प्रतिशत अंक मिले हैं। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई को मतदान करने वालों का 8 प्रतिशत समर्थन मिला।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल

इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के मुताबकि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। यहां भाजपा और कांग्रेस को 70 सीटों वाले सदन में 33-35 सीटें जीतने का अनुमान है। आप को एक सीट और 'अन्य' को दो सीट मिल सकती है। यहाँ अनुमानित वोट शेयर प्रतिशत है।

सीएम के लिए बेस्ट चेहरा कौन

सीएम के लिए बेस्ट चेहरा कौन

वहीं उत्तराखंड में सीएम कैंडिडेट को लेकर भी पोल किया गया, जिसमें कांग्रेस नेता हरीश रावत मतदान करने वालों का 44 फीसदी समर्थन हासिल कर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 42 फीसदी वोट मिले हैं। भाजपा नेता अनिल बलूनी तीन प्रतिशत समर्थन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल

मणिपुर विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल

पूर्वोत्तर सीमावर्ती राज्य मणिपुर में, भाजपा बहुमत के करीब आ सकती है। 60 के सदन में भाजपा का 26 से 30 सीटें जीतने का अनुमान है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर आ सकती है और 22 से 26 सीटें, एनपीएफ 3-7 सीटें जीतने का अनुमान है। एनपीपी को 1-3 सीटें, और 'अन्य' शून्य से दो सीटें जीत सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+