India TV CNX Telangana Exit Poll: तेलंगाना में कांग्रेस देगी BRS को मात! जानें क्या कहते हैं आंकड़े?
Telangana Election Exit Poll 2023: तेलंगाना में आज विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों की चुनावी लडाई पर भी विराम लग गया। तेलंगाना में त्रिकोणीय मुकाबला है। बीआरएस, बीजेपी और कांग्रेस तीनों दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या बीआरएस एक बार फिर अपनी सत्ता बचा पाएगी? या फिर अन्य में से एक दल बाजी मारेंगे।
तेलंगाना में किसकी सरकार होगी, यह तो 3 दिसंबर को घोषित होगा। लेकिन, एग्जिट पोल से विधानसभा चुनाव के नतीजों के संकेत मिलने की संभावना है। इंडिया टीवी सीएनएक्स तेलंगाना एग्जिट पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस को भारी बढ़त है। BRS को भारी नुकसान नजर आ रहा है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे...

बीआरएस- 31-47
कांग्रेस- 63-79
बीजेपी-02-04
AIMIM - 05-07
अन्य- 00
63.54 फीसदी हुए मतदान
आपको बता दें कि तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए शाम 5 बजे तक 63.54 फीसदी मतदान हुए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में एक्टर,राजनेताओं समेत आम नागरिक बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। करीब 3 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की है। चुनावी रण में कुल 2,290 उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications