कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में राहत, आज मिले 29398 नए केस
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में 29398 नए मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान 414 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 97,96,770 हो गए हैं। हालांकि अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 92,90,834 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 3,63,749 बचे हैं।
Recommended Video

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 37528 मरीज ठीक हुए हैं और देश में मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 94.84 फीसदी हो गया है। कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए देश में वैक्सीन पर भी तेजी से काम चल रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही कुछ वैक्सीन कंपनियों को लाइसेंस मिल सकता है। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने टेस्टिंग के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अभी तक देशभर में कोरोना वायरस के 151,632,223 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 8,72,497 टेस्ट पिछले एक दिन के भीतर किए गए हैं।
दिल्ली में मिले कोरोना के 2463 नए मामले
आपको बता दें कि हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई थी लेकिन फिलहाल हालात कुछ सुधर रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 2463 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि, इस दौरान 50 मरीजों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो गई। 1 नवंबर के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की एक दिन में यह सबसे कम संख्या है। गुरुवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए कुल 18800 बेड हैं, जिनमें से फिलहाल 13 हजार बेड खाली हैं। सत्येंद्र जैन ने कहा कि देश में ऐसा कोई शहर नहीं है, जहां इतने बेड खाली हों।












Click it and Unblock the Notifications