सर्वे: राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका

नई दिल्ली। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर इंडिया टुडे, सीएसडीएस और लोकनीति ने एक सर्वे जारी किया है। सर्वे में राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़े उलटफेर का संकेत मिल रहा है। दोनों ही राज्यों में 2109 के आम चुनाव से पहले इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। सर्वे मुताबिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त और भाजपा को नुकसान हो रहा है।

survey, opinion poll, bjp, upa, nda, congress, madhya pradesh, rajasthan, सर्वे, लोकसभा चुनाव 2019

मध्य प्रदेश में यूपीए को भारी फायदा हो रहा है। 2014 में यूपीए को यहां 35 फीसदी वोट मिले थे, वहीं अब 50 फीसदी वोट मिल रहे थे। एनडीए को 2014 में मिले 54 फीसदी वोट घटकर 40 फीसदी हो गए हैं। अन्य को 2014 में 11 फीसदी वोट मिला था जो अब 10 प्रतिशत रह गया है।

राजस्थान में भी इस साल विधानसभा का चुनाव है। यहां 2013 में हुए चुनाव को पैमाना बनाकर सर्वे किया गया है। 2013 में सूबे में भाजपा को 45 प्रतिशत वोट मिले थे, जो घटकर 39 फीसदी हो गया है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस का वोट फीसदी 33 से बढ़कर 44 फीसदी हो गया है। जबकि अन्य का 22 प्रतिशत से घटकर 17 प्रतिशत हो रहा है।

पूरे देश की बात की जाए तो 2014 में एनडीए को 323 सीटें मिली थीं लेकिन अभी इलेक्शन होने पर भाजपा और सहयोगियों को 274 सीटें मिल रही हैं। सर्वे के मुताबिक, यूपीए की सीटें 60 से बढ़कर 164 हो रही हैं, जबकि अन्य को 2014 में मिलीं 153 सीटें घटकर 105 हो रही हैं।

वोट प्रतिशत की बात की जाए तो एनडीए का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है। एनडीए को 2014 में 36 फीसदी वोट मिले थे जो अब 37 फीसदी हो रहा हौ। यूपीए का वोट प्रतिशत 25 से 31 फीसदी हो रहा है, वहीं अन्य का वोट फीसद 39 से 32 हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+