वैश्विक आर्थिक फ्रीडम सूचकांक में 26 अंक फिसला भारत, फिर भी रैंकिंग में चीन से आगे है इंडिया
नई दिल्ली। कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की गई दि इकोनॉमिक फ्रीडम ऑफ द वर्ल्ड 2020 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार भारत पिछले वर्ष की 79वें रैंकिंग से फिसलकर भारत 105वें स्थान पर पहुंच गया है। यानी एक साल के भीतर भारत की रैंकिंग में 26 अंक की गिरावट आई है। यह रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर द सिविल सोसाइटी के साथ मिलकर तैयार की गई है।
Recommended Video


2020 की वार्षिक सूची में भारत की तुलना में चीन की हालत और खराब है
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में बढ़ती आर्थिक आजादी की संभावना अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अधिक खुलेपन समेत कारक बाजारों में सुधारों की अगली पीढ़ी पर निर्भर करती है। हालांकि दि इकोनॉमिक फ्रीडम ऑफ द वर्ल्ड 2020 की वार्षिक सूची में भारत की तुलना में चीन की हालत और खराब है, जिसकी रैंकिंग 124वां हैं, जबकि सूची में हांगकांग और सिंगापुर क्रमशः पहले और दूसरे स्थान हैं।

जानिए, 2018 के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट में शीर्ष में 10 में कौन है?
2018 के आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट में शीर्ष 10 में शामिल अन्य देशों में से कुछ न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस, जॉर्जिया, कनाडा और आयरलैंड हैं। भारत की रैंकिंग में गिरावट पिछले एक वर्ष में सरकार के आकार, न्यायिक प्रणाली और संपत्ति के अधिकार, वैश्विक स्तर व्यापार की स्वतत्रता, वित्त, श्रम और व्यवसाय के विनियमन जैसी कसौटियों पर स्थिति थोड़ी खराब होने से हुई है।

सरकार के आकार के मामले में 8.22 के मुकाबले 7.16 अंक मिला है
दस अंक के पैमाने पर सरकार के आकार के मामले में भारत एक साल पहले के 8.22 के मुकाबेल 7.16 अंक मिला है। कानूनी प्रणाली के मामले में 5.17 के मुकाबले 5.06 अंक मिला है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की स्वतंत्रता के मामले में 6.08 के मुकाबले 5.51 अंक मिला है। वहीं, वित्त, श्रम और व्यवसाय के विनियमन के मामले में 6.63 के मुकाबले 6.53 अंक मिले है। दरअसल, 10 के पैमाने पर एक उच्च स्कोर उच्च आर्थिक स्वतंत्रता को इंगित करता है।

नवीनतम सूचकांक में 10 सबसे कम रैंक वाले देशों में हैं अफ्रीकी गणराज्य
इस बीच, नवीनतम सूचकांक में 10 सबसे कम रैंक वाले देश अफ्रीकी गणराज्य, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, जिम्बाब्वे, कांगो गणराज्य, अल्जीरिया, ईरान, अंगोला, लीबिया, सूडान और वेनेजुएला हैं। कुछ अन्य रैंकिंग में जापान (20 वें), जर्मनी (21 वें), इटली (51 वें), फ्रांस (58 वें), मैक्सिको (68 वें), रूस (89 वें) और ब्राजील (105 वें) शामिल हैं।

डेटा 2018 पर आधारित है, यह वर्तमान भावना को प्रतिबिंबित नहीं करती है
चूंकि यह डेटा 2018 पर आधारित है, इसलिए यह वर्तमान आर्थिक भावना को प्रतिबिंबित करने की संभावना नहीं है। सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष पार्थ जे शाह ने कहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कई नए प्रतिबंध, क्रेडिट बाजार में संकुचन के कारण बढ़ते एनपीए और कोविद -19 के ऋण और घाटे भारत के नवीनतम रैंकिंग में परिलक्षित नहीं हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications