मुलाकात से पहले जाधव की पत्नी से उतरवाई गईं चूड़ी और मंगलसूत्र, भारत ने जताया कड़ा एतराज
Recommended Video

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव से मिलने गई उनकी मां और पत्नी के साथ बर्ताव को लेकर भारत ने कड़ा एजराज जताया है। कुलभूषण जाधव से हुई मुलाकात के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से बयान जारी कर कहा कि यह मुलाकात बहुत ही डराने वाले थी और पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी के साथ सही से बर्ताव नहीं किया है।

जाधव की मां और पत्नी के कपड़े उतरवाए गए
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि मुलाकात के दौरान पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी के कपड़े और जूते उतरवाए। उन्होंने कहा कि मुलाकात से पहले पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी के बैंगल और हेयर क्लिप भी उतरवा दिए, यहां तक कि चूड़ी और बिंदी भी नहीं पहनने दी गई। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जाधव की मां और पत्नी से मंगलसूत्र तक उतरवा दिए। भारत ने पाकिस्तान का कड़ा विरोध करते हुए इस मुलाकात को सिर्फ एक ड्रामा बताया है।
मराठी नहीं बोलने दी गई
पाकिस्तान ने 25 दिसंबर को जाधव को उनकी मां और पत्नी से मुलाकात करवाई थी। इस मुलाकात के दौरान वे सिर्फ एक-दूसरे से इंटरकॉम के जरिए बात कर पाए थे। बीच में शीशा होने की वजह से वे एक-दूसरे को छू भी नहीं सकते थे। इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को भी साथ में नहीं रहने दिया। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने उनकी जाधव की मां को अपनी क्षेत्रीय भाषा मराठी भी नहीं बोलने से मना कर दिया।
टॉर्चर का शिकार हुए जाधव
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि जाधव बहुत ही तनाव में दिख रहे थे और उनके शरीर पर कई प्रकार के टॉर्चर के निशान भी थे। भारत ने कहा कि जाधव बहुत ही डरे हुए थे। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने मुलाकात के बाद जाधव की पत्नी के जूते भी नहीं लौटाए, जबकि उन्होंने बार-बार इसके लिए आग्रह भी किया, लेकिन वे नहीं माने। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के इस प्रकार के रवैये से अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
जाधव की मां पत्नी ने सुषमा स्वराज से की मुलाकात
इससे पहले पाकिस्तान से लौटते हुए मंगलवार सुबह को कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी ने विदेश मंत्री से मुलाकात की। उनके साथ विदेश सचिव एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications