MFN दर्जे को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक अगले हफ्ते तक टली
नई दिल्ली। पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन यानी सर्वाधिक तरजीही देश (एमएफएन) के दर्जे पर आज होनेवाली बैठक टल गई है। अब इस पर समीक्षा बैठक अगले हफ्ते होगी।
थोड़ी देर में ही विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉनफ्रेंस होने वाली है जिनमें कुछ बातों का ऐलान किया गया सकता है।
इससे पहले पीएम मोदी ने सिंधु-जलसंधि पर बैठक बुलाई थी और इस बैठक के बाद उन्होंने मीडिया में बयान दिया था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकता है।
क्या है 'मोस्ट फेवर्ड नेशन ( MFN)' स्टेट्स?
- 'मोस्ट फेवर्ड नेशन ( MFN)' स्टेट्स का मतलब होता है कि अब ये देश आपको व्यापार में नुकसान नहीं पहुंचा सकता है।
- इंडिया ने साल 1996 में पाकिस्तान को MFN का दर्जा दिया था।
- ये स्टेटस वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन और इंटरनेशनल ट्रेड नियमों के आधार पर दिया जाता है।
- भारत ने हमेशा पाकिस्तान को रिहायत दी है और उसके प्रति नरम रूख अपनाया है लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा उससे अकड़ दिखाई है जिसका ताजा सबूत है कि भारत की ओर से MFN स्टेटस मिलने के बावजूद उसने इंडिया को ये स्टेटस नहीं दिया है।
- दिल के पास दिमाग नहीं होता...इसलिए रखें उसका ख्याल...













Click it and Unblock the Notifications