नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख नए मामले

देश में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। देश में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,23,354 लोग ठीक हुए जबकि 1,341 लोगों की इस दौरान इस संक्रमण से मौत हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह ये आंकड़े जारी किए।

Recommended Video

      नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख नए मामले
      Covid-19

      नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,45,26,609 हो गई है, जबकि इस महामारी से अब तक 1,26,71,220 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में भारत में कोरोना के 16,79,740 एक्टिव केस हैं जबकि अब तक 1,75,649 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गवां चुके हैं।

      यह भी पढ़ें: लांसेट इंडिया टास्क फोर्स की सलाह-कोरोना प्रसार को रोकने के लिए सभी समारोहों पर लगे 2 महीने तक की रोक

      इसी बीच भारत में कोरोना पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 11,99,37,641 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और कर्नाटक से सबसे अधिक केस सामने आए हैं।

      बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 63729 मामले, यूपी में 27360 मामले, छत्तीसगढ़ में 14912 नए मामले, दिल्ली में 19486 मामले और कर्नाटक में 14859 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

      वहीं कोरोना वायरस को लेकर आई एक अन्य खबर ने सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के SARS COV-2 घातक वैरिएंट के अब तक कुल 1189 सैंपल मिले हैं। इनमें से 1109 नमूने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के हैं जबकि 79 नमूने दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए वैरिएंट के हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+