कोरोना की रफ्तार हुई स्लो, बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 80834 नए केस, जानिए अपडेट

नई दिल्ली, 13 जून। देश में कोरोना की चाल सुस्त पड़ी है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 80,834 नए केस सामने आए हैं और 3,303 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,94,39,989 हो गई है और मौत का आंकड़ा 3,70,384 पहुंच गया है। मालूम हो कि कोरोना के आज आए नए मामले पिछले 71 दिनों में सबसे कम हैं।

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 80834 नए केस, जानिए अपडेट

तो वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 1,32,062 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,80,43,446 हो गई है तो वहीं देश में इस वक्त सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,26,159 है तो देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,31,95,048 हो गया है। भारत में इस वक्त Positivity रेट 4.25% और Recovery रेट 95.26% हो गई है।

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 80834 नए केस, जानिए अपडेट

बीते चार दिनों में 65 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित

जहां देश में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के osmanabad में बीते चार दिनों में 65 से अधिक बच्चे एक साथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार ओस्मानाबाद में 0-18 साल के बच्चों में पहली बार शहर में बच्चे संक्रमित पाए गए हैं, जो कि चिंता का विषय है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 71 दिन बाद एक दिन में सबसे कम केस दर्ज, 3303 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 80834 नए केस, जानिए अपडेट

    डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कही बड़ी बात

    वैसे भले ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या कम हुई है लेकिन बढ़ती मौतों कीं संख्या ने परेशानी पैदा कर दी है। इसी बीच दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को मीडिया से कहा कि अस्पतालों और राज्य सरकारों द्वारा कोरोना से होने वाली मौतों का गलत आंकलन कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में भारत के प्रयासों में रूकावट पैदा कर सकता है। इन हालातों में से Covid से होने वाली मौतों का सही आंकड़ा जानने के लिए उन्हें मौतों की दोबारा जांच करानी चाहिए, जिससे महामारी के बारे में हर किसी को सही और पुख्ता जानकारी मिले।

    3 महीनों में कोरोना के मामलों की सबसे कम संख्या

    राजधानी दिल्ली की अगर बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना के 213 नए केस सामने आए हैं, जो कि पिछले 3 महीनों में कोरोना के मामलों की सबसे कम संख्या है। दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामले 14,30,884 हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+