कोरोना का कहर जारी, देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 68,020 नए केस

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है, ताजे आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को स्वास्थ्यमंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 68,020 नए कोरोना के केस सामने आए हैं , जो कि अक्टूबर 2020 के बाद से आए अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं। तो वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 291 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,20,39,644 हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा 1,61,843 पहुंच गया है।, देश में एक्टिव केस 5,21,808 हैं, जबकि 1,13,55,993 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 6,05,30,435 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus Update India: अक्टूबर के बाद पहली बार 68 हजार के पार नए Corona Cases ​| वनइंडिया हिंदी
    देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 68,020 कोरोना के नए मामले

    कोरोना का सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र हैं, जहां कि स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। होलिका दहन पर प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 40 हजार से अधिर नए केस दर्ज किए गए जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 26,73,461 से अधिक हो गई है। तो वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं।

    मुंबई में अब तक के सबसे अधिक केस

    मुंबई में भी अब तक के सबसे अधिक केस सामने आए हैं, यहां पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 6923 नए मामले मिले हैं, जबकि आठ लोगों की मौत हुई है। सिर्फ मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,98,674 हो गई है, यहां कुल 11,649 लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हुए है।

    दिल्ली में 1800 से अधिक कोविड-19 के नए केस

    तो वहीं राजधानी दिल्ली में भी स्थिति काफी खराब है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को दिल्ली में 1800 से अधिक कोविड-19 के नए केस सामने आए। पिछले तीन महीनों में एक दिन में दर्ज किया गया यह सबसे अधिक आंकड़ा है।विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को 1,881 नए कोरोना वायरस मरीज सामने आए, जो लगभग साढ़े तीन महीने में सबसे अधिक है। आज नए मरीजों की संख्या के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6,57,715 तक पहुंच गया है। दिल्ली में पॉजिटिव केस की दर बढ़कर 2.35 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से नौ और लोगों की मौत हो गई, दिल्ली में महामारी के दम तोड़ने वालों की कुल संख्या 11,006 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+