एक ही दिन में कोरोना मरीजों में 14 फीसदी का इजाफा, 24 घंटों में मिले 43263 नए केस

कोरोना वायरस के मामलों में बीते 24 घंटों के भीतर 14 फीसदी का इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली, 9 सितंबर: कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही देश पर महामारी की तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के दैनिक मामलों में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है और मरीजों की संख्या एक बार फिर से 40 हजार के ऊपर दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस के 43,263 नए मरीज मिले हैं, जबकि 338 लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी दैनिक मामलों के मुकाबले घटी है और पिछले एक दिन में 40,567 मरीज ठीक हुए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: देश में कोविड-19 के 43 हजार नए मरीज , COVID Vaccine | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी इन नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,31,39,981 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,23,04,618 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 4,41,749 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना महामारी के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अब तक वैक्सीन की कुल 71,65,97,428 डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से वैक्सीन की 86,51,701 डोज बीते 24 घंटों के दौरान दी गई हैं।

      केरल में नहीं थम रहा कोरोना का कहर
      आपको बता दें कि कोरोना वायरस के मामले अभी भी दक्षिण भारतीय राज्य केरल में ही सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के भीतर केरल में कोरोना वायरस के 30,196 मरीज मिले हैं, जबकि 181 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के अलावा हाल ही में राज्य में निपाह वायरस की वजह से हुई 12 साल के बच्चे की मौत के मामले ने भी केरल सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

      दिल्ली में गणेश चतुर्थी के सार्वजनिक आयोजन पर रोक
      वहीं, कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने सार्वजनिक तौर पर गणेश चतुर्थी के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली सरकार ने भी बुधवार को गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों से अपील की, कि कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बरकरार है, इसलिए गणेश चतुर्थी का त्यौहार घर पर ही मनाएं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+