Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,766 नए मामले, रिकवरी रेट हुआ 97.42%

नई दिल्ली, 05 सितंबर। देश में कोरोना के केस में पहले से कमी आई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है । रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 42,766 नए केस सामने आए हैं और 38,091 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.42% हो गया है। तो वहीं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.37 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के 42,766 नए मरीज, COVID19|वनइंडिया हिंदी
    Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,766 नए मामले

    कोरोना वायरस पर पूर्णत: काबू पाने और तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने 11 पूर्वोत्तर राज्यों, पहाड़ी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जल्द से जल्द कोरोना का पहला टीका लगाने का निर्देश दिया है और कहा है कि 60 से अधिक उम्र के लोगों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

    केरल राज्य ने बढ़ाई चिंता

    वैसे भले ही देश में कोरोना की स्थिति पहले से कम हुई है लेकिन केरल में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। मालूम हो कि भारत के कोरोना के आधे से ज्यादा मामले अकेले केरल राज्य से आ रहे हैं, ऐसे में राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। केरल ने कल भी 29,682 ​​पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं और बीते 24 घंटों में कोरोना से 142 लोगों की मौत हुई है।

    Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में कोरोना के 42,766 नए मामले

    तीसरी वेव के पीक की चेतावनी

    आपको बता दें कि तीसरी वेव के लिए सबको सतर्क रहने की जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने पहले ही कह रखा है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है। तो वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने PMO को अपनी रिपोर्ट में अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी वेव के पीक की चेतावनी दी है।

     India reports 42,766 new cases in the last 24 hours, active caseload stands at 4,10,048 ; Recovery Rate currently at 97.42%

    बूस्टर डोज मददगार होगी

    इसके साथ ही एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बूस्टर डोज की बात कही है। गुलेरिया ने कहा कि लगातार कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहा हैं। ऐसे में देश को कोरोना वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज अपनाने की जरूरत हो सकती है। बूस्टर डोज विभिन्न वेरिएंट से बॉडी को बचाने का काम करेगी लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि भारत के पास तीसरे कोरोना वायरस वैक्सीन शॉट को लेकर इस समय पर्याप्त डेटा नहीं है। जिसे बूस्टर शॉट कहा जाता है। लेकिन अधिक जानकारी अगले साल की शुरुआत तक उपलब्ध होने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+