कोरोना का कहर जारी, देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 4 लाख से ज्यादा नए केस
नई दिल्ली, 09 मई। तमाम कोशिशों के बावजूद देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 4,03,738 नए कोरोना के केस सामने आए हैं और 4,092 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,22,96,414 हो गई है और कुल मौतों का आंकड़ा 2,42,362 पहुंच गया है।

Recommended Video
देश में एक्टिव केस 37,36,648 हैं, जबकि 1,83,17,404 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 16,94,39,663 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है। मात्र 24 घंटे में 20,23,532 लोगों को वैक्सीन लगी है। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के लिए कुल 30,22,75,471 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,65,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

कोविड रिकवरी दर गिरकर 81.90 फीसदी हो गई है
मालूम हो कि देश में कोरोना की सेकंड वेब लगातार भयावह होती जा रही है। लगातार 4 दिन से रोज 4 लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार हैं। हालांकि देश में कोविड रिकवरी दर गिरकर 81.90 फीसदी हो गई, जबकि कोरोना से मरने वालों की मृत्यु दर 1.09 फीसदी है। देश में दी गई कोरोना वैक्सीन खुराक की कुल डोज शनिवार को 16.73 करोड़ को पार कर गई है।
वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत से: WHO
जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया भर में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के आधे मामले अकेले भारत में आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा है कि विश्न में हुई कोरोना से मौतों में 25 प्रतिशत मौतें अकेले इंडिया से है।

अब हवा में फैल गया है कोरोना वायरस
अप्रैल में द लासेंट के शोध में भी ये बात कही गई है कि वायरस एयरबोर्न हो चुका है, जिसके बाद 30 अप्रैल को WHO ने अपनी गाइडलाइन को संशोधित करते हुए इसमें वायरस के एयरबोर्न होने की परिकल्पना को भी शामिल कर लिया है। हालांकि इससे पहले जब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विश्वस्वास्थ्य संगठन के सामने वायरस के एयरबोर्न होने की बात कही थी, तो WHO ने कहा था कि इस थ्योरी से इंकार तो नहीं किया जा सकता है लेकिन अभी इसके स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications