कोरोना के मामले घटे, 24 घंटों में मिले 39,796 नए केस और 723 लोगों की मौत
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले अब घटने लगे हैं।
नई दिल्ली, 5 जुलाई: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले अब घटने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 39,796 नए केस मिले हैं, जबकि 42,352 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। वहीं, बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के कारण 723 लोगों की मौत हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,05,85,229 और रिकवर मरीजों की संख्या 2,97,00,430 हो गई है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण देश में अभी तक 4,02,728 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और देश में फिलहाल एक्टिव केस 4,82,071 ही बचे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अभी तक वैक्सीन की कुल 35,28,92,046 डोज दी जा चुकी हैं।
इन पांच राज्यों के कोरोना के 78.78 फीसदी केस
आपको बता दें कि इस समय देश के पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान ही केरल में 12,100 केस, महाराष्ट्र में 9,336 केस, तमिलनाडु में 3,867 केस, आंध्र प्रदेश में 3,175 केस और ओडिशा में 2870 नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में से 78.78 फीसदी केस इन्हीं पांचों राज्यों में हैं।
दिल्ली में स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉ़म्पलैक्स खुले
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सोमवार से स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉ़म्पलैक्स खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि इन दोनों जगहों पर फिलहाल दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं हैं। वहीं, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, स्विमिंग पूल, स्पा, स्कूल और कॉलेज को फिलहाल बंद ही रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications