Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39070 नए केस आए सामने , 491 मरीजों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली, 08 अगस्त। भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई हो लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,070 नए केस सामने आए हैं और 491 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,19,34,455 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,27,862 पहुंच गया है।
Recommended Video

24 घंटों के दौरान 43,910 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,10,99,771 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,06,822 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 55,91,657 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50,68,10,492 हुआ। देश में रिकवरी रेट 97.39% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक पॉजिटिविटी रेट पिछले 13 दिनों से आज 3% से कम है।

कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable"
भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्स प्रमुख ने पहले ही कह रखा है कि 'भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर inevitable है, और यह अगले महीने देश में आ सकती है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।'

डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता
कोरोना के साथ-साथ डेल्टा वेरिएंट ने चिंता बढ़ाई हुई है। कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित रहे महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को 30 डेल्टा वेरिएंट केस मिलने से हड़कंप मच गया,इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में भी दो डेल्टा प्लस वेरिएंट मरीज मिले थे।स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों से अपील की है कि वो बार-बार हाथ धोएं और लगातार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

बूस्टर डोज मददगार होगी
इसके साथ ही एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बूस्टर डोज की बात कही है। गुलेरिया ने कहा कि लगातार कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहा हैं। ऐसे में देश को कोरोना वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज अपनाने की जरूरत हो सकती है। बूस्टर डोज विभिन्न वेरिएंट से बॉडी को बचाने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications