कोरोना के मामलों में कमी, 24 घंटों में मिले 33376 नए केस, लेकिन डरा रहे केरल के आंकड़े

देश के सभी राज्यों में जहां कोरोना वायरस के मामले कम हो रहे हैं, वहीं केरल के आंकड़े लगातार डरा रहे हैं।

नई दिल्ली, 11 सितंबर: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रिकॉर्ड की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 33376 नए मरीज मिले हैं, जबकि 308 लोगों की मौत हुई है। हालांकि चिंता की एक बड़ी बात यह है कि पिछले एक दिन में कोरोना के दैनिक मामलों के मुकाबले, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी है और 32198 मरीज ही रिकवर हुए हैं। रिकवरी कम होने से कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 3,91,516 हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 33,376 केस | COVID19 Case | कोविड19 अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी इन आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,32,08,330 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,23,74,497 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में 4,42,317 लोगों की जान भी जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अभी तक वैक्सीन की कुल 73,05,89,688 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 65,27,175 कोरोना की वैक्सीन पिछले 24 घंटों के भीतर लगाई गई हैं।

    इन पांच राज्यों में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के मामले इस समय केरल सहित पांच राज्यों में ही सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के जो कुल मामले मिले हैं, उनमें से 25010 केस और 177 मरीजों की मौत केरल में दर्ज की गई हैं। केरल के अलावा जिन चार राज्यों में कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा हैं, उनमें तमिलनाडु (1631 केस), आंध्र प्रदेश (1608 केस), कर्नाटक (967 केस) और पश्चिम बंगाल (753 केस) शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में करीब 90 फीसदी केस इन्हीं पांच राज्यों से आ रहे हैं, जिनमें 74.93 फीसदी मामले अकेले केरल से हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+