कोरोना के मामलों में आई गिरावट: 24 घंटों में मिले 20799 केस, 26718 मरीज ठीक

कोरोना वायरस के दैनिक और एक्टिव मामलों में एक बार फिर से कमी आई है।

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: देशभर में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 20799 नए केस मिले हैं, जबकि 26718 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से पिछले एक दिन में 180 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटी है और फिलहाल यह आंकड़ा 2,64,458 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोरोनावायरस के 20 हजार नए मामले, COVID19 अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 97.89 फीसदी
    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के कुल 3,31,21,247 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी तक अलग अलग राज्यों में 4,48,997 लोगों की जान गई है। वहीं, कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है, जिसमें अब तक वैक्सीन की कुल 90,79,32,861 डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस समय देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट 97.89 फीसदी है।

    पांच राज्यों के कोरोना के 86.47 फीसदी केस
    आपको बता दें कि फिलहाल देश के पांच राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के दैनिक मामले सबसे ज्यादा हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इन पांच राज्यों में- केरल (12297 केस), महाराष्ट्र (2692 केस), तमिलनाडु (1531 केस), आंध्र प्रदेश (765 केस) और पश्चिम बंगाल (701 केस) शामिल हैं। कोरोना वायरस के नए मामलों में 86.47 फीसदी केस इन्हीं पांच राज्यों से हैं और इनमें 59.12 फीसदी मामलों के लिए अकेला केरल जिम्मेदार है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें भी केरल (74 मौत) में ही दर्ज की गई हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से 41 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+