कोरोना का खतरा बरकरार: 24 घंटों में 379 लोगों की मौत, 16862 नए मरीज
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में जहां गिरावट दिखी है, वहीं मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर: त्यौहारी सीजन के बीच कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है और पिछले 24 घंटों के भीतर 350 से ज्यादा लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते एक दिन में देशभर में कोरोना वायरस के 16862 नए मरीज मिले हैं, जबकि 379 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के नए मामले 18987 और मृतकों की संख्या 246 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,40,37,592 और मृतकों की संख्या 4,51,814 हो गई है।
Recommended Video

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस से 19391 मरीज ठीक हुए और रिकवर मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,82,100 हो गई है। मरीजों का रिकवरी रेट बढ़ने से कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में गिरावट आई है और फिलहाल यह आंकड़ा 2,03,678 पर आ गया है।
देश में अभी तक दी गईं वैक्सीन की 97,14,38,553 डोज
वहीं, कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान की रफ्तार भी तेज हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 97,14,38,553 डोज दी जा चुकी हैं और इनमें से 30,26,483 टीके बीते 24 घंटों के भीतर लगाए गए हैं।
केरल में नहीं कम हो रहा कोरोना का प्रकोप
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के मामले अभी भी देश के पांच राज्यों में ही सबसे ज्यादा हैं, जिनमें केरल सबसे ज्यादा प्रभावित है। कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 9,246 केस और 96 मौतें अकेले केरल में ही दर्ज हुई हैं। केरल के अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिजोरम और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या ज्यादा है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications