लगातार घट रहे हैं कोरोना वायरस के एक्टिव केस, आज मिले 15968 नए मरीज
कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है।
नई दिल्ली। Coronavirus cases in India latest news. कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में संक्रमण के 15968 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस बढ़कर 1,04,95,147 हो गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि इनमें से 1,01,29,111 मरीज ठीक हो चुके हैं और देश में फिलहाल एक्टिव केस 2,14,507 ही बचे हैं।

वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के कारण हुई 202 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 1,51,529 पर पहुंच गया है। हालांकि इन सबके बीच देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को कोरोना वायरस के 17817 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। इसके साथ ही टेस्टिंग को लेकर भी भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। इंडियन काउंसिंल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना वायरस के कुल 18,34,89,114 टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 8,36,227 सैंपल टेस्ट पिछले 24 एक दिन के भीतर हुए हैं।
अलग-अलग राज्यों में कोविशील्ड का वितरण शुरू
आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होगा। मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे से अलग-अलग राज्यों को कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड का वितरण शुरू हुआ। कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स और 50 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। कोविशील्ड वैक्सीन के वितरण को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि उनके लिए यह ऐतिहासिक पल है और टीकाकरण के जरिए भारत कोरोना वायरस महामारी पर जीत हासिल करेगा।












Click it and Unblock the Notifications