कोरोना के मामलों में 16 जून के बाद सबसे बड़ी गिरावट, आज मिले 12584 नए केस

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

नई दिल्ली। Coronavirus cases in India latest news. देश में जहां 16 जनवरी से कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारियां अपने चरम पर हैं, वहीं संक्रमण के दैनिक मामलों में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 12584 नए मामले सामने आए हैं। बीते 16 जून के बाद कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 17 जून को देश में कोरोना वायरस के 12881 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। वहीं, पिछले एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के कारण 167 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,51,327 हो गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 24 घंटे में 12,584 नए COVID-19 केस, 167 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन नए मामलों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,04,79,179 हो गए हैं। हालांकि कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। अभी तक अलग-अलग राज्यों में कोरोन वायरस के 1,01,11,294 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं, जिनमें से 18385 मरीज पिछले एक दिन के अंदर ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में फिलहाल एक्टिव केस महज 2,16,558 ही बचे हैं।

    16 जनवरी से होगा टीकाकरण, वैक्सीन का वितरण शुरू
    आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू होगा, जिसके लिए अलग-अलग राज्यों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड की पहली खेप का वितरण आज से शुरू हो गया है। पहले चरण के तहत स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ऐसे लोगों की संख्या करीब 30 करोड़ है, जिनमें से 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन फ्री लगाई जाएगी। सरकार का कहना है कि अगले 6 महीनों के भीतर इन 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+