तालिबान की नजर अगर भारत पर पड़ी तो उससे वैसे ही निपटेंगे, जैसे आतंकवाद से निपट रहे हैं- बिपिन रावत

नई दिल्ली, अगस्त 25। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने तालिबान को सख्त चेतावनी दे दी है। बिपिन रावत ने कहा है कि अगर तालिबान भारत की तरफ नजर उठाकर देखता है तो उससे भी उसी तरह निपटा जाएगा, जैसे अभी हम आतंकवाद से निपटते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत खुफिया इनपुट के रूप में अतिरिक्त समर्थन का स्वागत करेगा क्योंकि यह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध लड़ने में अहम भूमिक निभाएगा।

Bipin Rawat

'तालिबान से वैसे ही निपटेंगे, जैसे आतंकवाद से निपट रहे हैं'

Recommended Video

    Taliban की चेतावनी, Afghanistan के नागरिकों के देश छोड़ने पर कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    बिपिन रावत ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) के कार्यक्रम 'द इंडिया-यूएस पार्टनरशिप: सिक्योरिंग द 21 सेंचुरी' में कहा, "जहां तक अफगानिस्तान का संबंध है तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत में अगर तालिबान अपने रास्ते ढूंढने की कोशिश कर रहा है तो उससे भी उसी तरह निपटा जाएगा जिस तरह से हम अपने देश में आतंकवाद से निपट रहे हैं।" बिपिन रावत ने कहा कि भारत की सेना तालिबान की घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    ये वही 20 साल पहले वाला तालिबान है- बिपिन रावत

    बिपिन रावत ने कहा कि अफगानिस्तान में जो हुआ है, हमें उसका अंदाजा पहले से ही था, इसलिए हमने वहां से अपने लोगों को निकालने के लिए तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि ये वही 20 साल पहले वाला तालिबान है, जो पहले हुआ था वो फिर से हो सकता है।

    समय से पहले हो गया अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा- बिपिन रावत

    बिपिन रावत ने कहा कि भारत को अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जा करने की आशंका पहले से ही थी। हालांकि ये कब्जा काफी जल्दी हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारा ये अनुमान था कि अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा कुछ महीनों के बाद होगा। बिपिन रावत ने कहा कि अगर अफगानिस्तान की तरफ से कोई आतंकी गतिविधि भारत की तरफ आती है तो उससे निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तरह तैयार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+