जम्मू, सांबा, पोखरण, अमृतसर और पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन चकनाचूर, उमर अब्दुल्ला बोले- तोप की आवाज आ रही है

India Pakistan War: पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू (Jammu), सांबा (Samba) और पठानकोट (Pathankot), पोखरण (Pokhran), अमृतसर (Amritsar) में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। जिसे भारतीय सेना ने वायु रक्षा प्रणाली के जरिए इंटरसेप्ट किया। बता दें कि, इससे पहले शाम होते ही पुंछ सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। उरी सेक्टर में भी एलओसी के पास छोटे हथियारों और तोपों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इस फायरिंग का उचित और सटीक जवाब दे रही है।

India Pakistan War

पूरे शहर में विस्फोट की आवाज

इसी बीच जम्मू समेत सांबा और पठानकोट में कंप्लीट ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाज के साथ-साथ विस्फोट की आवाज आ रही है।

उमर अब्दुल्ला ने लोगों से की अपील

वहीं ड्रोन वॉर के बीच जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि, 'यह मेरी सभी जम्मू व आसपास के लोगों से विनम्र अपील है कि कृपया कुछ घंटों के लिए सड़कों से दूर रहें, अपने घरों में या किसी सुरक्षित स्थान पर ही रहें जहाँ आप सहज महसूस करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, बिना पुष्टि की खबरें ना फैलाएं। हम सब मिलकर इस स्थिति का सामना करेंगे और इसे पार करेंगे।'

जहाँ मैं हूँ वहाँ से तोपों की आवाज आ रही है- अब्दुल्ला

इसके अलावा उमर अब्दुल्ला ने अपने X हैंडल के जरिए ब्लैकआउट की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि,इस समय जम्मू में ब्लैकआउट है। पूरे शहर में सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने अपने अन्य पोस्ट में लिखा कि, 'जहाँ मैं हूँ वहाँ से अब रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, संभवतः भारी तोपों की आवाज है।'

ये भी पढ़ें India Pakistan War: अंधेरा छाते ही पाकिस्तान की नापाक हरकत, उरी में एलओसी पर फिर की फायरिंग

300 से 400 ड्रोन से हमला किया

बता दें कि, पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई ) को भारतीय शहरों पर तुर्की निर्मित ड्रोन से हमला किया। शाम होते ही 300 से 400 पाकिस्तानी ड्रोन भारत की ओर भेजे गए, जिनका निशाना नागरिक भवन, सैन्य ठिकाने और धार्मिक स्थल थे।

ये भी पढ़ें India Pakistan War: 'हमारा लीडर गीदड़ है, शेरों से मुकाबला नहीं कर सकते', शहबाज शरीफ पर भड़के पाकिस्तानी सांसद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+