India Pakistan Tension: भारत की कार्रवाई से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश

India Pakistan Tension: भारत के एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित कर दिया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में संलिप्त नहीं थे। बता दें कि, भारत सरकार ने भी मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' (अवांछित व्यक्ति) घोषित कर दिया था।

India Pakistan Tension

24 घंटे में पाकिस्तान छोड़ने का आदेश

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में लिखा, पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित किया है, क्योंकि वह अपने विशेषाधिकार प्राप्त दर्जे के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त थे। संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।' मंत्रालय ने आगे बताया कि, भारतीय कार्यवाहक उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय बुलाकर इस फैसले को लेकर डिमार्श (औपचारिक आपत्ति पत्र) सौंपा गया।

भारत की सख्ती से घबराया पाकिस्तान

पाकिस्तान का यह कदम भारत सरकार द्वारा मंगलवार को उठाए गए उसी प्रकार के फैसले के बाद आया है। भारत ने भी पाकिस्तान उच्चायोग, नई दिल्ली में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया था। भारत सरकार ने आरोप लगाया था कि उक्त अधिकारी ऐसी गतिविधियों में लिप्त था जो उसके राजनयिक दर्जे के अनुरूप नहीं थीं।

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, 'भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया है, क्योंकि वह ऐसी गतिविधियों में शामिल था जो उसके आधिकारिक दर्जे के अनुरूप नहीं थीं।'

ये भी पढ़ें India Pakistan War: पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर को क्यों चाहिए जंग? पर्दे के पीछे की बड़ी वजह आई सामने

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

बता दें कि, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी जिसके बाद से ही पाकिस्तान बैकफुट पर है और अजीबोगरीब फैसले ले रहा है। इस कूटनीतिक कदम ने फिर यह दिखा दिया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध कितने संवेदनशील और तनावपूर्ण बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें India Vs Pakistan War: ऑपरेशन सिंदूर में मरने वाले आतंकियों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देगा पाकिस्तान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+