'पाकिस्तान ने एक भी गलत कदम उठाया तो अंजाम दर्दनाक होगा', भारत सरकार ने अब क्यों दी PAK को चेतावनी

India Pakistan conflict 2025: भारत ने पाकिस्तान के नेताओं के हालिया जंग भड़काने वाले बयानों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए साफ चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की 'गलत हरकत' का नतीजा बेहद खतरनाक होगा। भारत ने पाकिस्तान के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे अपनी जुबान पर लगाम लगाएं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार (14 अगस्त) को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान के नेता लगातार गैर-जिम्मेदाराना, युद्ध भड़काने वाले और नफरत फैलाने वाले बयान दे रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने इन बयानों को इस्लामाबाद का पुराना तरीका बताया है-भारत के खिलाफ नफरत फैलाना और अपनी नाकामियों से ध्यान भटकाना।

pm modi shehbaz sharif

विदेश मंत्रालय ने कहा- पाकिस्तान के एक गलत कदम का अंजाम बेहद गंभीर होगा

रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी पाकिस्तान की पुरानी आदत है, जिससे वह अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश करता है। उन्होंने साफ कहा कि अगर पाकिस्तान ने कोई भी गलत कदम उठाया तो उसका अंजाम बेहद गंभीर होगा।

बीते 48 घंटों में सिंधु जल संधि के निलंबन को लेकर पाकिस्तान के तीन बड़े नेताओं-प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर-ने भारत को धमकी भरे बयान दिए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

रंधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से लगातार लापरवाह, युद्धोन्मादी और नफरत फैलाने वाली टिप्पणियां आ रही हैं। पाकिस्तान को अपनी जुबान संभालनी चाहिए, क्योंकि कोई भी गलत कदम हालिया उदाहरण की तरह दर्दनाक अंजाम देगा।"

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी 'भारत को सबक' सिखाने की दी थी धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार (12 अगस्त) को कहा कि भारत पाकिस्तान का एक बूंद पानी भी नहीं ले सकता। 23 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले (26 लोगों की मौत) के अगले दिन भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को "निलंबित" कर दिया था।

शहबाज शरीफ ने कहा था, "अगर आप हमारे पानी को रोकने की धमकी देंगे, तो एक बूंद भी नहीं ले पाएंगे। अगर ऐसा करने की कोशिश की गई, तो भारत को सबक सिखाया जाएगा।"

उनके बयान से पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी संधि को निलंबित करने को सिंधु घाटी सभ्यता पर हमले जैसा बता चुके थे और कहा था कि अगर मजबूर किया गया तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा।

मिथुन चक्रवर्ती ने पाकिस्तान को दी "ब्रह्मोस मिसाइलों" धमकी

इस बयानबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती भी कूद पड़े। उन्होंने पाकिस्तान को "ब्रह्मोस मिसाइलों की बरसात" की धमकी दी और यहां तक कह दिया कि भारत में एक बांध बनाकर उसमें "140 करोड़ भारतीय" पेशाब करेंगे और फिर उसे पाकिस्तान पर छोड़ देंगे। बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी पाकिस्तान के नेतृत्व के लिए थी, जनता के लिए नहीं।

उधर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अमेरिका में कहा कि भारत अगर पानी रोकने के लिए कोई बांध बनाएगा, तो पाकिस्तान उसे नष्ट कर देगा। उन्होंने कहा, "सिंधु नदी भारत की पारिवारिक संपत्ति नहीं है।"

भारत ने मुनीर के इस बयान को "परमाणु धमकी" करार दिया और कहा कि यह पाकिस्तान की सेना और आतंकी संगठनों की नजदीकी को दिखाता है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि अफसोस है कि ऐसा बयान एक "मित्र देश की जमीन" से दिया गया।

यह तकरार उस समय हो रही है जब हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की थी। 4 दिन तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों ने 10 मई को संघर्ष विराम पर सहमति जताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+