यात्रीगण सावधान! मुंबई एयरपोर्ट ने जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, फ्लाइट पकड़ने से पहले पढ़ें ये दिशा निर्देश
India Pakistan Cease Fire: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल के बीच दोनों देशों ने सीजफायर की घोषणा कर दी है। हालांकि, पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन भी कर चुका है। इसी को देखते हुए भारत में अभी भी सावधानियां बरती जा रही है। मुंबई एयरपोर्ट ने सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

Mumbai Airport issued new travel advisory: यात्रियों से अपील
मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) ने एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए यात्रियों से कई अपील की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि, यात्रा करते समय यात्री क्या करें और क्या ना करें।
यात्री क्या करें
समय से पहले पहुंचें
अतिरिक्त स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया में समय लग सकता है। इसी को देखते हुए अपनी निर्धारित उड़ान से काफी पहले एयरपोर्ट पहुँचने की कोशिश करें।
सरकारी फोटो पहचान पत्र साथ रखें
पासपोर्ट, वीजा, कोई भी सरकारी फोटो पहचान पत्र, टिकट/बोर्डिंग पास को तैयार रखें और जांच के समय आसानी से दिखाने योग्य स्थान पर रखें।
स्मार्ट और हल्का पैकिंग करें
सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार हल्का और सोच-समझकर सामान पैक करें
तरल पदार्थ
केवल 100ml तक के कंटेनर ही हैंड बैग में ले जा सकते हैं। इन्हें एक पारदर्शी ज़िप-लॉक पाउच में रखें।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
लैपटॉप और टैबलेट को सुरक्षा जांच के दौरान अलग ट्रे में निकालकर रखना अनिवार्य है।
प्रतिबंधित वस्तुएँ
पैकिंग से पहले एयरलाइन या एयरपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर निषिद्ध वस्तुओं की सूची जरूर देखें।
सामान पर नजर रखें
अपना सामान हमेशा अपने पास रखें। कोई भी unattended बैग संदिग्ध माना जाएगा और आपातकालीन प्रक्रिया लागू की जा सकती है।
जानकारी अपडेट रखें
एयरपोर्ट की सोशल मीडिया हैंडल, डिस्प्ले स्क्रीन, एयरलाइन ऐप्स/वेबसाइट्स के माध्यम से घोषणा और अपडेट्स पर नज़र रखें।
संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें
अगर कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखे, तो तुरंत निकटतम सीआईएसएफ (CISF) अधिकारी या एयरपोर्ट स्टाफ को सूचित करें।
सुरक्षा कर्मचारियों से सहयोग करें
जांच के दौरान शांतिपूर्वक और सम्मान पूर्वक सहयोग करें।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: अब हर आतंकी हमला माना जाएगा युद्ध! भारत ने खींची रेड लाइन,क्या है मामला?
क्या न करें (Don'ts)
सुरक्षा से संबंधित अनावश्यक बातें न करें
बम, हथियार या किसी भी प्रकार की धमकी से संबंधित मज़ाक या टिप्पणी निजी बातचीत में भी बिल्कुल न करें।
अनजान लोगों से सामान न लें
किसी अनजान व्यक्ति का सामान ले जाने या उसकी निगरानी करने की हामी न भरें, जब तक आप सामग्री और स्रोत की पुष्टि न कर लें।
सुरक्षा प्रक्रियाओं की रिकॉर्डिंग न करें
सुरक्षा जांच या सुरक्षा कर्मियों की तस्वीरें या वीडियो लेना नियमों के तहत सख्त वर्जित है।
ये भी पढ़ें India Pakistan War: ईंधन खत्म, 8 एयरबेस तबाह! 1971 दोहराने वाला था भारत, तभी आ गए 'पश्चिमी फरिश्ते'!












Click it and Unblock the Notifications