INDIA vs BHARAT: 'AIR इंडिया से लेकर RBI तक इन चीजों के बदल जाएंगे नाम? वायरल हुए मजेदार मीम्स
INDIA vs BHARAT: देश में इस वक्त 'भारत' या 'इंडिया' के नाम की बहस छिड़ी हुई है, विपक्षी दलों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं तो वहीं भाजपा के नेता इस फैसले का स्वागत करते नजर आ रहे हैं, जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस कदम को गलत ठहराते हुए इसे पक्ष और विपक्ष की साजिश करार दे दिया है तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस बारे में जमकर मजे ले रहे हैं जिससे इस वक्त सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है।

एक यूजर्स ने लिखा है कि 'अगर देश का नाम 'इंडिया' से 'भारत' किया जाता है तो बहुत सारी चीजों के नाम बदलने पड़ेंगे। लोगों ने लिखा है कि तो 'अब से हम इंडिया गेट को इंडिया गेट ना कहकर भारत गेट कहेंगे' और 'आईपीएल का नाम इंडियन प्रीमियर लीग ना होकर भारत प्रीमियर लीग हो जाएगा।'
'एयर इंडिया को भी अब एयर भारत कहना होगा
यहीं नहीं 'आरबीआई का नाम भी फिर 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' ना होकर 'रिजर्व बैंक ऑफ भारत' होगा' , तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'अब तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को स्टेट बैंक ऑफ भारत' कहना होगा तो वहीं 'एयर इंडिया को भी अब एयर भारत कहना होगा।'
पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बदलने होंगे?
सोशल मीडिया पर जहां मीम्स की भरमार है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि सोशल प्लेटफार्म पर ये भी पूछ रहे हैं कि 'क्या देश का नाम बदलने के बाद हमें पासपोर्ट और आधार कार्ड पर फिर से नाम बदलवाना होगा क्योंकि हर जगह तो इंडिया ही लिखा है।'
'इंडिया शब्द गुलामी की याद दिलाता है...'
आपको बता दें कि देश के नाम में कोई बदलाव होने जा रहा है, इस बारे में सरकार की ओर से कोई अधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है लेकिन बीजेपी नेताओं से लंबे वक्त से इस बारे में मांग जरूर की जा रही थी। उनका कहना है कि 'इंडिया शब्द गुलामी की याद दिलाता है इसलिए इसे हटाया जाना चाहिए, 'भारत' हमें देश की संस्कृति से जोड़ता है और इसलिए इसका नाम 'भारत' ही होना चाहिए।'
'वी द पीपल ऑफ इंडिया दैट इज भारत'..
मालूम हो कि नाम को लेकर छिड़े विवाद पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 'भारत के संविधान के पहले अनुच्छेद में ही लिखा है, 'वी द पीपल ऑफ इंडिया दैट इज भारत', किसी भी शास्त्र में इंडिया का उपयोग नहीं हुआ, हमारे राष्ट्रीय गान में भी भारत भाग्य विधाता है ना कि इंडिया भाग्य विधाता। '
विपक्ष इस बात पर इतना तिलमिला क्यों रहा है?
तो वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि 'देश में तो पहले ही बहुत सारे नाम बदले गए हैं, मद्रास से चेन्नई, बेंगलुरु से बेंगलुरु हो चुका है। अंग्रेजों ने अपने हिसाब से नाम बदल लिए थे, मुझे समझ नहीं आ रहा कि विपक्ष इस बात पर इतना तिलमिला क्यों रहा है, वो इतना परेशान क्यों हैं?
महागठबंधन का नाम इंडिया के नाम पर इसलिए...
कहा जा रहा है कि मोदी सरकार के खिलाफ खड़ा हुआ विपक्ष के महागठबंधन का नाम 'इंडिया' के नाम पर होने की वजह से ही केंद्र सरकार देश के नाम बदलने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इसे लेकर देश में जोर-शोर से बहस जारी है। देखते हैं कि विशेष सत्र में क्या होता है?













Click it and Unblock the Notifications