'मेरा भारत महान', देश का नाम बदलने पर इन लोगों ने जताई खुशी, बच्चन से लेकर सहवाग तक कई दिग्गजों ने किए Tweet
BHARAT ya INDIA: संसद के विशेष सत्र में देश का नाम 'इंडिया' से हटाकर 'भारत' रखने की बातें हो रही है, हालांकि इसे लेकर केंद्र सरकार की ओर से कोई भी अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इस बात पर विपक्ष उबल पड़ा है लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस देश का नाम 'भारत' रखे जाने पर काफी खुश हो रहे हैं और उन्होंने इसका समर्थन भी कर डाला है।

जिसमें कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हैं। अमिताभ बच्चन, वीरेंद्र सहवाग और प्रमोद कृष्णम का नाम इस लिस्ट में प्रमुखता से लिया जा सकता है।
चलिए जानते हैं किसने क्या कहा?
अमिताभ बच्चन
सबसे पहले बात करते हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की, जिन्होंने इस बहस के बीच एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'भारत माता की जय।' जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हांलांकि अमिताभ बच्चन ने इसके अलावा अपने ट्वीट में कुछ भी नहीं लिखा था।
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया कि 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो हममें गर्व पैदा करे। हम भारतीय हैं, इंडिया अंग्रेजों द्वारा दिया गया एक नाम है और हमारे मूल नाम 'भारत' को आधिकारिक तौर पर वापस पाने में बहुत समय लग गया है। मैं आग्रह करता हूं @बीसीसीआई @जयशाह से कि इस विश्व कप में हमारे खिलाड़ियों के सीने पर भारत के नाम की जर्सी हो।'

आचार्य प्रमोद कृष्णम
'आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी ट्वीट किया , जिसमें उन्होंने लिखा कि 'मेरा भारत महान', हालांकि उन्होंने इसके अलावा कुछ और नहीं लिखा लेकिन लोगों ने इसे 'इंडिया' या भारत' की बहस से जोड़ दिया।
ISKCON संस्था
पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रहने वाली इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISCON) ने भी ट्वीट किया था कि' जम्बूद्वीपे भरतखण्डे आर्यावर्ते भारतदेशे...', जो कि वायरल हो गया। इसका अर्थ होता है जम्बूद्वीप भारतखण्ड के आर्यवर्त में है। दरअसल पौराणिक ग्रंथों में भारत की धरती को जम्बूद्वीप नाम से संबोधित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications