'दलाई लामा भारत के अतिथि हैं', चीन के ऐतराज जताने पर विदेश मंत्रालय ने दिया दो टूक जवाब

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने दलाई लामा को लेकर ऐतराज जताने पर चीन को जवाब दिया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन पर बधाई देने की चीन ने आलोचना की। चीन ने उसे उकसाने वाला कदम बताया। जिस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि, हमारी सरकार दलाई लामा को भारत में अतिथि के रूप में देखती है और यह नीति लगातार रही है।

Indias MEA Responds China, says- Dalai Lama Is Our guest, He has large followers in the country

अरिंदम बागची ने कहा, "प्रधानमंत्री ने पिछले साल भी दलाई लामा के साथ बात की थी, यह हमारी सरकार की एक सतत नीति रही है कि उन्हें भारत में एक अतिथि और एक सम्मानित धार्मिक नेता के रूप में माना जाता है। यहां पर बड़ी संख्या में उनके अनुयायी हैं।" आज बागची ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "दलाई लामा का जन्मदिन भारत ही नहीं, विदेशों में भी मनाया जाता है। इस पर किसी को क्यों आपत्ति होनी चाहिए।"

बागची का उपरोक्त बयान तब आया जब चीन ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता का अभिवादन करने के लिए मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि भारत को चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए तिब्बत से संबंधित मुद्दों का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। दलाई लामा के संदर्भ चीन पहले भी कई दफा भारत को मौखिक तौर पर निशाने पर ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+