विश्व बैंक की बिजली रैकिंग में भारत ने लगाई 73 अंकों की उछाल, पहुंचा 26वें स्थान पर
देश में बिजली उत्पादन से लेकर उसके डिस्ट्रीब्यूशन तक में भारत की स्थिति अच्छी हुई है।
नई दिल्ली। देश में बिजली उत्पादन से लेकर उसके डिस्ट्रीब्यूशन तक में भारत की स्थिति अच्छी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने 3 साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है तो ऐसे में सरकार के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत बिजली सुविधा के मामले में विश्व बैंक की रैंकिंग में वर्ष 2014 के 99 वें स्थान से अब 26 वें स्थान पर आ गया है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक पीयूष गोयल ने कहा कि हमारी रैकिंग सुधरकर 99 सें 26 हो गई है। ऐसे में यह वाकई मेरे लिए बड़े संतोष की बात है, खासकर इसलिए कि प्रधानमंत्री का हर घर तक बिजली पहुंचाने का, सस्ती दर पर बिजली पहुंचाने का सपना पूरा करने की दिशा में इतनी तेजी से प्रगति हो रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 तक सरकार बिजली हर घर तक पहुंचाने में समर्थ होगी और यह लक्ष्य पहले से निर्धारित समय सीमा से तीन साल पहले हासिल हो जाएगा।
पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि बिजली तुरंत उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन देता है और यदि बुनियादी ढांचा उपलब्ध है तो बिजली 24 घंटे के अंदर दी जाए। और अगर बुनियादी ढांचा बनाने की जरूरत है तो एक हफ्ते से भी कम समय में बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications