इज़रायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक ने भारतीय सेना प्रमुख से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

India-Israel Defence Cooperation: भारत और इज़रायल के बीच रक्षा सहयोग दिनों-दिन और मजबूत होता जा रहा है। इसी क्रम में इज़रायल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) अमीर बराम ने भारत के नए थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से औपचारिक मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों देशों के बीच न सिर्फ मौजूदा रक्षा संबंधों की समीक्षा की गई, बल्कि क्षेत्रीय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान भारत और इज़रायल के बीच रक्षा तकनीक, सुरक्षा रणनीति और आतंकवाद के खिलाफ साझा कदमों को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि आने वाले समय में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और अधिक संस्थागत रूप दिया जाएगा, ताकि दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिल सके।

india israel defence cooperation

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारतीय सेना की जनसंपर्क इकाई ADGPI ने गुरुवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'सशक्त साझेदारी की ओर - मेजर जनरल (रिटा.) अमीर बराम, महानिदेशक, रक्षा मंत्रालय, इज़रायल ने सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय भू-राजनीतिक विकासों, रक्षा सहयोग को गहरा करने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर चर्चा हुई।'

इससे एक दिन पहले, बुधवार को, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने मेजर जनरल बराम से नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की थी। इस बैठक में दोनों पक्षों ने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

संस्थागत ढांचा तैयार करने पर सहमति

आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों देशों ने रक्षा संबंधों को और गहराई देने के लिए एक संस्थागत ढांचे के विकास पर काम करने पर सहमति जताई।

आतंकवाद के खिलाफ भारत को इज़रायल का समर्थन

पाहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए, जिसमें एक विदेशी नागरिक समेत 26 लोगों की जान गई थी, इज़रायली महानिदेशक ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

इस मौके पर रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी आतंकवाद के प्रति भारत की 'शून्य सहनशीलता' की नीति दोहराई और 7 अक्टूबर 2023 को इज़रायल में हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हुए सभी बंधकों की रिहाई की मांग की।

जुलाई 2024 की बैठक की प्रगति की समीक्षा

दोनों पक्षों ने जुलाई 2024 में भारत में हुई पिछली 'संयुक्त कार्य समूह' (Joint Working Group) बैठक के बाद रक्षा सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मेजर जनरल (रिटा.) अमीर बराम की यह भारत यात्रा भारत-इज़रायल रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें Gaza Israel Ceasefire Fail: गाजा में फिर बहा खून! पानी भरने गए बच्चों पर इजरायली मिसाइल बरसी, 43 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+