कोरोना से सर्वाधिक मौत के मामले में भारत दुनिया का पांचवा देश बना
नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हर रोज तकरीबन 50 हजार लोग इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या के लिहाज से भारत अब दुनिया का पांचवा देश बन चुका है, जहां कोरोना से सबसे अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत जैसे घनी आबादी वाले देश के लिए हर्ड इम्युनिटी रणनीतिक विकल्प नहीं हो सकता, क्योंकि इससे अधिक लोगों की जान जाएगी और लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ेगा।
Recommended Video

बता दें कि गुरुवार को भारत में कोरोना से मरने वालों की संखअया 35800 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में 266, तमिलनाडु में 100, कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68, उत्तर प्रदेश में 57 लोगों की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। इन आंकड़ों के साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों के लिहाज से भारत दुनिया का पांचवा देश बन गया है, जहां कोरोना से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। भारत ने अब इटली को पीछे छोड़ दिया है, जहां 35132 लोगों की मौत हुई है। सात दिन में कोरोना से औसतन मरने वालों की बात करें तो अमेरिका में हर रोज 1075 लोगों की मौत हो रही है और ब्राजील में 1052 लोगों की मौत हो रही है, तीसरे पायदान पर भारत है, जहां हर रोज 735 लोगों की मौत हो रही है।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 16 लाख के पार पहुंच गए हैं। वर्ल्डोमीटर के डाटा के अनुसार, गुरुवार शाम तक देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 16 लाख, 17 हजार हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 35800 तक पहुंच गया है। देश में फिलहाल एक्टिव मरीज 5,41,450 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 10,39,069 है। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications