भारत को उम्मीद आतंकवाद पर अमेरिका को दिया अपना वादा पूरा करेगा पाक
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा से एक अहम वादा किया है। भारत को उम्मीद है कि पाक और पीएम नवाज अपना यह वादा पूरा करेंगे। पीएम नवाज शरीफ ने ओबामा से पाक में मौजूद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने सरकार की ओर से इस पर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है, 'भारत ने भी पाक की ओर से दिए गए उस वादे के बारे में सुना है जो अमेरिका से किया गया है।'
पढें-अमेरिका में पाकिस्तान के 'लूजर पीएम' बने नवाज शरीफ
भारत उम्मीद करता है कि पाक अपने वादे पर खरा उतरेगा। स्वरूप के मुताबिक पाकिस्तान का नाम लेते ही आतंकवाद का जिक्र होना प्राकृतिक है। अमेरिका और पाकिस्तान की ओर से इस पर दिया गया ज्चांइट स्टेटमेंट काफी अहम है।
पाक ने अमेरिका का भरोसा दिलाया है कि वह लश्कर-ए-तैयबा और हक्कानी के खिलाफ यूनाइटेड नेशंस की ओर से तय किए गए नियमों के तहत ही कार्रवाई करेगा।
पढ़ें-राष्ट्रपति ओबामा ने कश्मीर मुद्दे पर नवाज को कहा 'नो'
विकास स्वरूप ने कहा है कि पाक आतंकवाद को अपनी राष्ट्रीय नीति के तौर पर प्रयोग करता है। भारत ने हमेशा ही इस मुद्दे को द्विपक्षीय बातचीत के जरिए हल करने की इच्छा जताई है।













Click it and Unblock the Notifications