नई रिपोर्ट में खुलासा...भारत के 60.4 फीसदी लोग निजी शौचालय से महरूम
कोच्चि। इस समय देश की सरकार और देश के पीएम नरेन्द्र मोदी का पूरा प्रयास है कि देश में स्वस्छता हो और देश में पर्याप्त शौचालय हों जिससे हमारे देश की लड़कियों और महिलाओं को आराम मिल सकें लेकिन लगता है कि उनका यह प्रयास पूरी तरह से अभी सफल नहीं हो पाया है या यूं कहें उनकी इस कोशिश को सफलता मिलने में अभी बहुत ज्यादा वक्त है।
क्योंकि वॉटर एड की 'इट्स नो जोक-स्टेट ऑफ वर्ल्ड्स टॉयलेट' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में अभी भी 60.4 फीसदी लोग सुरक्षित और निजी शौचालयों से महरूम हैं। यह रिपोर्ट वर्ल्ड टॉयलेट डे के दिन प्रकाशित हुई है।
इस रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा है कि हालांकि मौजूदा हालात में भारत के 60.4 फीसदी लोग सुरक्षित और निजी शौचालयों से दूर हैं लेकिन शौचालयों के मामले में देश में 1990 से अब तक 22.8 प्रतिशत सुधार हुआ है लेकिन ताज्जूब यह है कि इस लिस्ट में भारत से आगे पाकिस्तान है जहां निजी शौचालयों की हालत भारत से बेहतर है।













Click it and Unblock the Notifications