Spike NLOS: इंडियन एयरफोर्स को इजरायल से मिला 'अचूक अस्त्र', पहाड़ों में छिपे दुश्मनों को कर देगी तबाह
भारतीय वायुसेना को इजरायल की स्पाइक नॉन लाइन ऑफ साइट (एनएलओएस) एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें मिल गई हैं। स्पाइक एनएलओएस को रूसी मूल के Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों के बेड़े के साथ इंस्टॉल किया जाएगा। ये 30 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य पर हमला कर सकती है।
स्पाइक मिसाइल पहाड़ी इलाकों में दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में काफी असरदार होती है। वायु सेना में इन मिसाइलों के शामिल होने के बाद सेना की ताकत में काफी इजाफा होगा।

इसके पुराने वर्जन को कंधे पर रखकर दागा जाता था। जिसका इस्तेमाल यूक्रेन यूद्ध में रूस के खिलाफ किया जा रहा है।
लेकिन इसका जो नया वर्जन है उसे हैलिकॉप्टर से दागा जा सकेगा। इजराइल में बनी स्पाइक मिसाइल लंबी दूरी से पहाड़ों के पीछे छिपे दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने में सक्षम है। यह इजरायल की छठी पीढ़ी की स्पाइक मिसाइल है।
जल्द ही इनका परीक्षण होने वाला है। यह वही एंटी टैंक मिसाइल है, जिसे खरीदने के प्रस्ताव को शुरू में भारत ने रद्द कर दिया था। इजरायली कंपनी राफेल अडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स का दावा है कि उसकी स्पाइक मिसाइल के अलग-अलग वेरिएंट दुनिया के 39 देशों के पास हैं।
जानें इसकी खूबियां:
- स्पाइक एंटी टैंक NLOS गाइडेड मिसाइल को राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम ने तैयार किया है।
- स्पाइक नॉन लाइन ऑफ साइट (एनएलओएस) मिसाइल स्पाइक फैमिली का सबसे अडवांस वेरिएंट है। जो इसकी लंबी दूरी तक मार करने वाली क्षमता रखती है।
- यह वर्तमान में पूरी दुनिया में मौजूद किसी भी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल में सबसे अधिक रेंज वाला हथियार है। इसे हवा से जमीन पर मौजूद खतरों के खिलाफ लॉन्च किया जा सकता है।
- इसकी रेंज अमेरिका की एजीएम-114 हेलफायर से लगभग चार गुना ज्यादा है।
- स्पाइक एनएलओएस में इलेक्ट्रो ऑप्टिकल सीकर का इस्तेमाल किया गया है जो अंधेरे और खराब मौसम में भी टार्गेट को खोजकर उसे निशाना बना सकता है।
- स्पाइक एनएलओएस के एक यूनिट की कीमत करीब 1.74 करोड़ रुपए है। 2017 तक इसके 28500 यूनिट का निर्माण किया जा चुका था।
- स्पाइक मिसाइल ने लेबनान युद्ध, इराक युद्ध, अफगानिस्तान युद्ध, इज़राइल-गाजा संघर्ष और 2020 नागोर्नो-काराबाख संघर्ष में अहम भूमिका निभाई।
- इस मिसाइल का वजन 70 किलो है। आमतौर इसकी लम्बाई 3 फीट और 11 इंच होती है यह एक छोटी मिसाइल है। जिसे जवान उठा सकते हैंऔर इसे बाईपॉड या ट्राईपॉड से दागा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications