Monsoon Session: संसद शुरू होने से ठीक पहले INDIA की होगी पहली बैठक, सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति
Parliament Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र कल यानी 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसको लेकर विपक्षी पार्टियों के नए गठबंधन I.N.D.I.A के संसद सदस्यों ने मानसून सत्र शुरू होने से पहले गुरुवार सुबह बैठक करने का फैसला किया है। सदन में संयुक्त रूप से उठाए जाने मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए बैठक बुलाई गई है।
10 बजे होगी बैठक
सूत्रों के मुताबिक, बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। वे अपने कार्यालय में संसद शुरू होने से एक घंटे पहले सुबह 10 बजे बैठक करेंगे। I.N.D.I.A से जुड़े सभी संसद सदस्य शामिल होंगे।

सदन में विपक्षी एकता दिखाई देगी
26 विपक्षी दलों ने बेंगलुरु में मंगलवार को अपने नये गठबंधन का नाम 'भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन' (I.N.D.I.A) रखा है। नया गठबंधन बनने के बाद विपक्षी नेताओं की यह पहली आधिकारिक बैठक है। सदन में विपक्षी एकता दिखाई देगी। विपक्ष के नेता संयुक्त रूप से मुद्दे उठाते दिखाएंगे।
सरकार को एक साथ मिलकर घेरेगी
वहीं, एक नेता ने बताया कि बेंगलुरु सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि संसद में पूर्ण समन्वय होगा। सभी विपक्षी दल एक साथ मिलकर सरकार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर घेरेंगे।
india के खिलाफ मामला दर्ज
विपक्षी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखने का मामला थाने पहुंच गया है। इसको लेकर दिल्ली के बाराखंभा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इन 26 पार्टियों ने राजनीतिक फायदे के लिए I.N.D.I.A नाम का अनुचित इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें- NDA-विपक्ष की बैठक के ठीक बाद अजित पवार से मिले उद्धव ठाकरे, जानें इस मुलाकात के क्या हैं मायने












Click it and Unblock the Notifications