दक्षिण एशियाई राष्ट्र फिलीपींस के साथ आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में जुटा भारत

नई दिल्ली। फिलीपींस द्वारा दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज पर प्रतिबंध हटाने और चीन के साथ सौदों का रास्ता खोलने के बावजूद भारत ने समुद्री डोमेन जागरूकता (एमडीए) में सुधार के लिए फिलीपींस को तटीय निगरानी रडार सिस्टम देने की पेशकश की है। शुक्रवार को भारत और फिलीपींस के विदेश मंत्रियों के बीच एक वर्चुअल मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर और तियोदोरो लोक्सिन जूनियर ने पांच साल पहले गठित संयुक्त आयोग को पुनर्जीवित किया।

china

विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा इंगेजमेंट और समुद्री सहयोग को और विशेष रूप से सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा, क्षमता निर्माण, नियमित सद्भावना यात्रा और रक्षा उपकरणों की खरीद में मजबूत करने पर सहमति जताई। संबंधित एजेंसियों के बीच सूचना विनिमय और विशेष प्रशिक्षण आवश्यकताओं के संदर्भ में समर्थन के साथ आतंकवाद निरोध के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर दोनों देश सहमत हुए।

China

गौरतलब है अक्टूबर में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्की सरकार ने दक्षिण चीन सागर में तेल की खोज पर प्रतिबंध हटा दिया, जो विशेष रूप से चीन की राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम जैसी चीनी ऊर्जा कंपनियों के साथ "संयुक्त" तेल खोज परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

china

फिलीपींस और चीनी संस्थाओं के बीच वार्ता से ठीक पहले छह साल का प्रतिबंध हटा दिया गया था और क्षेत्र में पर्यवेक्षकों को चीन और फिलीपींस के बीच संयुक्त तेल खोज परियोजनाओं को देखने की उम्मीद थी। फिलीपींस को उम्मीद है कि यह बीजिंग के लिए स्वीकार्य होगा, साथ ही इन समुद्रों पर मनीला की संप्रभुता की फिर से पुष्टि करेगा, जिन्हें चीन विवादित जल मानता है और विवाद यह है कि क्या चीन फिलीपींस के आधार को स्वीकार करेगा।

china

फिलिपिनो के विदेश मंत्री लोक्सिन ने बैठक के बाद सिलसिलेवार किए ट्वीट्स में ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा में भारत के अनुभव से कैसे लाभान्वित हो सकते हैं, इस बारे में चर्चा की। भारतीय विदेश एस जयशंकर ने जारी बयान में कहा कि फिलिपिनो छात्रों, विद्वानों और शिक्षाविदों को ITEC और ई-ITEC पहल का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है और IIT में आसियान छात्रों को एकीकृत पीएचडी फेलोशिप के उपयोग की बात कही रखी गई। भारत ने फिलीपींस को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा प्रतिरोधी संरचना में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+