फेसबुक पर निकला फिलीपींस के राष्‍ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते का गुस्‍सा, कहा-किस मकसद से मेरे देश में हो

मनीला। फिलीपींस के राष्‍ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते के गुस्‍से के बारे में पूरी दुनिया को मालूम है। लेकिन ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक इससे अनजान है। दुर्तेते ने फेसबुक के इस फैसले के बाद साइट पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। फेसबुक ने फिलीपींस की मिलिट्री और पुलिस के पेज को ब्‍लॉक कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा करना सरकार का अधिकार है। अब वह फेसबुक के अधिकारियों से इस मसले पर बात करना चाहते हैं।

rodrigo duterte.jpg

फेसबुक पेज ब्‍लॉक के बाद से खामोश

फेसबुक की वजह से दुर्तेते का पारा हाई है और उन्‍होंने कहा है कि उन पेजों को ब्‍लॉक नहीं करना चाहिए जो क‍म्‍युनिस्‍ट आतंकवाद के लिए आवाज उठाते हैं। राष्‍ट्रपति दुर्तेते ने फेसबुक से सवाल किया है कि क्‍या वह आगे भी एशिया के अपने बड़े बाजारों में इसी तरह से ऑपरेशंस को अंजाम देगी! दुर्तेते ने कहा, 'फेसबुक सुनो, हम तुम्‍हें यहां पर इसलिए संचालन की मंजूरी देते हैं ताकि तुम हमारी थोड़ी मदद भी कर सको। अगर सरकार ऐसे मुदद्दे की आवाज नहीं उठा सकती जो लोगों के भले के लिए है, तो फिर आपका मेरे देश में आने का मकसद क्‍या है?' फेसबुक की तरफ से इस मामले पर कोई भी टिप्‍पणी करने से साफ इनकार कर दिया गया है। 23 सितंबर को फेसबुक की तरफ से कहा गया था कि उसने चीन और फिलीपींस से आने वाले नेटवर्क को हटा दिया है। उसका कहना था कि इनसे उसकी नीतियों का उल्‍लंघन होता है और फेक अकाउंट्स को बढ़ावा मिलता है। फेसबुक की तरफ से 57 अकाउंट्स, 31 पेज और 20 इंस्‍टाग्राम अकाउंट्स को हटाया था। ये सभी अकाउंट चीन और फिलीपींस में क्रिएट किए गए थे। इसके बाद जांच में फिलीपींस की मिलिट्री और पुलिस का लिंक सामने आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+