देश में 15 लाख से ज्यादा मरीजों ने दी कोरोनो को मात, रिकवरी रेट 70 फीसदी के करीब पहुंचा

नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया है कि देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 6 लाख 35 हजार हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 54,859 लोग इस वायरस से उबरे हैं, जो एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की सबसे अधिक संख्या है। जिसके बाद रिकवरी रेट 70 फीसदी के करीब पहुंच गया है। अब एक्टिव केस कुल मामलों के 28.66 फीसदी हैं। वहीं कोरोना से मौत की दर 2 फीसदी है जिसमें लगातार कमी आ रही है। मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि संक्रमण अभी भी 10 राज्यों में केंद्रित है जिसकी कोरोना वायरस के नए मामलों में 80 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 22 लाख के पार, 62,064 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    India COVID19 recoveries crossed 15 lakh with recovery rate of 70 precent Health Ministry

    ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 62,064 मामले सामने आए हैं 1,007 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दौरान 4,77,023 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार चौथे दिन कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 15 हजार 075 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 34 हजार 945 एक्टिव केस है। वहीं 15 लाख 35 हजार 744 मरीज ठीक हो गए हैं। 44 हजार 386 मरीजों की मौत हो गई है। देश में अब तक दो करोड़ 45 लाख 83 हजार 558 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 69.33 फीसद और मृत्यु दर दो फीसद है।

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पांच लाख 17 हजार 332 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 47 हजार 865 एक्टिव केस है। वहीं तीन लाख 51 हजार 710 मरीज ठीक हो गए हैं और 17 हजार 757 मरीजों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 96 हजार901 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 336 एक्टिव केस है। दो लाख 38 हजार 638 मरीज ठीक हो गए हैं और 4927 लोगों की मौत हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+