INDIA: कोरोना मामलों में मामूली इजाफा, 24 घंटे में 15102 नए केस और 278 लोगों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर थम गई। देशभर में नए संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है। बीते 24 घंटे में यहां 15102 नए मरीज मिले। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या इनसे दोगुनी रही। कल 31377 रिकवरी हुईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े पेश किए, वो ज्यादातर राहत देने वाले हैं।
Recommended Video

भारत में कोरोना महामारी की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 4,21,89,887 कोविड रिकवरी हो चुकी हैं। वहीं, कोविड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,76,19,39,020 पहुंच गया है। कल देशभर में लोगों को वैक्सीन के 33,84,744 डोज दिए गए। इसके अलावा कोरोना से जान गंवाने वालों की बात करें तो यह संख्या 278 रही। अब तक यह आंकड़ा 5,12,622 हो चुका है।

ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया कि, पिछले 24 घंटे में 278 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। हालांकि, ठीक होने वालों की संख्या जान गंवाने वालों की तुलना में बहुत ज्यादा रही। यह देखते हुए सरकार कोविड-रेस्ट्रिक्शंस को कम कर रही है। खबर है कि, मध्य प्रदेश राज्य में सभी कोरोना पाबंदियों को हटा दिया गया है। इसी तरह गुजरात में भी पाबंदियां कम की गई हैं। हालांकि, अभी सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी रहेगा।

आंकड़ों में महामारी
भारतभर में कोरोना के अब तक 4,28,67,031 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें से 1,64,522 सक्रिय मामले हैं। वहीं, कोरोना टेस्ट का आंकड़ा 76,23,09,362 है। जिसमें से 11,83,744 टेस्ट बीते रोज हुए हैं। इससे पिछले दिन के मुकाबले यह संख्या 99191 बढ़ी।
कुल मामले- 42,865,706
कुल रिकवरी- 42,179,578
कुल एक्टिव केस- 155,576
कुल मौतें- 512,331












Click it and Unblock the Notifications