राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को शायराना अंदाज में दिया जवाब, कहा-'हाथ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै'
नई दिल्ली। भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर सोमवार को शायराना अंदाज में तंज कसा था, भारत की रक्षा नीति पर अमित शाह के दिए गए बयान पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा था कि 'सब को मालूम है सीमा की हकीकत, लेकिन दिल के खुश रखने को शाह-यद ये ख्याल अच्छा है', जिस पर अब प्रतिक्रिया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी है, उन्होंने राहुल गांधी को शायराना अंदाज में ही जवाब दिया है।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को शायराना अंदाज में दिया जवाब
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मिर्जा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अंदाज में है। 'हाथ' में दर्द हो तो दवा कीजै, 'हाथ' ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..'। रक्षामंत्री का ये जवाब इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, लोग इस पर काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Recommended Video
क्या कहा था अमित शाह ने?
अमित शाह ने रविवार को बिहार में अपनी डिजिटल रैली में कहा था कि, भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बाद पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि यदि कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो यह भारत है।
राहुल गांधी ने पूछा तीखा सवाल
ये कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने इस तरह से सवाल खड़े किए हैं, इससे पहले राहुल ने चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर सवाल किया था। राहुल गांधी ने पूछा था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि किसी भी चीनी सैनिक ने भारत में प्रवेश नहीं किया है।

क्या है सीमा विवाद?
दरअसल एक महीने से इंडिया और चाइना के बीच लद्दाख में दोनों सेनाओं को लेकर तनातनी चल रही है, पैंगोंग लेक के फिंगर 4 और फिंगर 8 को लेकर है विवाद गहराया हुआ है, अप्रैल से पहले सेना फिंगर 8 तक पेट्रोलिंग करने जाती थी लेकिन अब चीनी सेना भारतीय सेना को फिंगर 4 से आगे बढ़ने नही दे रही है, चीनी सेना की आपत्ति है भारत बॉर्डर पर सड़क क्यों बना रहा है जबकि भारत का कहना है सड़क वाली जगह बॉर्डर से दूर और उसका इलाका है।












Click it and Unblock the Notifications