Indo-China सीमा विवाद: गलवान में तनाव कम करने आज तीसरी बार भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की अहम बैठक

नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी में तनाव को कम करने के लिए आज तीसरी बार भारत और चीन के सेनाओं के बीत अहम बातचीत होगी। भारत और चीन सेनाओं के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद ये तीसरा मौका है,. जब भारतीय सेना और चीनी सेना के कमांडर स्तर की बैठक होने जा रही है। दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए आज ये अहम बैठक बैठक होगी।

 India-China Faceoff: 3rd Round of the Corp Commander Level Meet between india china to be held today

Recommended Video

      India China Dispute: तनाव कम करने के लिए कल Chushul में होगी तीसरे दौर की बैठक | वनइंडिया हिंदी

      लद्दाख में नियंत्रण रेखा पर जारी भारी तनाव को दूर करने के लिए भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की बैठक होगी। पिछले एक महीने के अंदर दोनों देशों के बीच ये तीसरी बार होने जा रहा है , जब दोनों देशों के कोर कमांडर स्तर की अहम बैठक हुई है। आपको बता दें कि पिछली दो बैठक चीन के मोल्डो क्षेत्र में हुई, जबकि इस बार यह बैठक भारतीय पक्ष में चुशूल में होगी। बैठक का मकसद दोनों देशों के बीच के तनाव को कम करना है। इससे पहले की दो अहम बैठकें विफल रही है।

      14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह आज भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले 22 जून को दोनों देशों के बीत मैराथन बैठक हुई थी। ये बैठक करीब11 घंटे चली, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका।

      गौरतलब है कि गलवान घाटी को लेकर दोनों देशों में तनाव जारी है। इसी जगह पर 15 जून के बाद से भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन के कई सैनिक भी हताहत हुए, जबकि चीन ने आज तक इन सैनिकों की संख्या को सार्वजनिक नहीं किया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+