India China Face Off: तवांग में घायल भारतीय जवान गुवहाटी के सेना अस्पताल में भर्ती
भारत और चीन के जवानों के बीच तवांग में हुई झड़प में घायल भारतीय जवानों को गुवाहाटी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

India China Face Off: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में जो झड़प हुई है उसमे कई भारत के जवान घायल हुए हैं। जख्मी भारतीय जवानों को इलाज के लिए असम के गुवाहाटी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों को गुवाहाटी स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यह भिड़ंत दोनों देशों के सैनिकों के बीच एलएसी के पास हुई है। चीनी सैनिकों की इस हरकत का भारतीय जवानों ने पूरी ताकत से जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार चीन के तकरीबन 30 जवान इसमें घायल हुए हैं।
रक्षामंत्री ने दिया जवाब
चीन के मसले पर आज संसद में विपक्ष ने काफी शोर मचाया तो इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 'इस सदन को यह बताना चाहता हूं कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप के कारण PLA सैनिक अपने स्थानों पर वापस चले गए हैं।मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा।'












Click it and Unblock the Notifications