India China Face off: 1962 अब और नहीं ... चीन के साथ सीमा पर हुई झड़प पर बोले अरुणाचल के CM

अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तवांग में चीन और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प पर कहा अगर कोई भी उल्लंघन करने की कोशिश करता है, तो हमारे बहादुर सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे

tawang

India China Face off: अरुणाचल प्रदेश के तवांग की सीमा पर चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच आमना-सामना हुआ। जिसमें भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू तोएक ट्वीट में कहा अगर कोई भी उल्लंघन करने की कोशिश करता है, तो हमारे बहादुर सैनिक मुंहतोड़ जवाब देंगे। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प पर रिएक्‍श दिया।

हमारे बहादुर सैनिक करारा जवाब देंगे

खांडू ने लिखा "यांग्त्से मेरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और हर साल मैं क्षेत्र के जवानों और ग्रामीणों से मिलता हूं। यह अब 1962 नहीं है, अगर कोई उल्लंघन करने की कोशिश करता है, तो हमारे बहादुर सैनिक करारा जवाब देंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा चीन को हमारी सेना ने जमीन हड़पने से रोका

वहीं इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 दिसंबर को तवांग के यांगत्से में हुई घटना पर संसद में कहा कि चीनी सैनिकों ने एलएसी का उल्लंघन करने की कोशिश की जिसके कारण सैनिकों के बीच हाथापाई हुई, लेकिन भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को अपनी चौकियों पर लौटने के लिए मजबूर किया और जमीन हड़पने से रोका। इसके साथ उन्‍होंने कहा इस झड़प में भारतीय सैनिकों को कोई हताहत या गंभीर चोट नहीं आई है।

जून 2020 से चाइना लगातार कर रहा है घुसपैठ

बता दें जून 2020 में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव उस समय बढ़ा था जब पूर्वी लद्दाख की गैलवान घाटी में झड़पें हुईं, जिसमें 20 भारतीय सैनिक देश के लिए शहीद हो गए और 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए या घायल हो गए। इसके बाद दोनों देशों के बीच कई टकराव हुए, जिनमें से एक पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर हुआ था। सैन्य कमांडरों के बीच कई बैठकों के बाद, भारतीय और चीनी सैनिक लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स सहित प्रमुख बिंदुओं से पीछे हट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+