India China Face off: विपक्ष ने केंद्र से मामले में मांगा जवाब, मुद्दे को कल संसद में उठाएगी कांग्रेस

भारत और चीन के सैनिको के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में झड़प हुई है। इस दोनों तरफ के सैनिकों को चोट आई है। बताया जाता है कि यह झड़प 1700 फीट ऊंचाई हुई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र से जवाब मांगा है।

indian china

India-China Border Clash: अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को झड़प हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तवांग में हुई इस झड़प में दोनों ही तरफ के सैनिकों को चोटें आई हैं। वहीं, भारत के 6 घाय़ल जवानों को इलाज के लिए गुवाहाटी में भर्ती कराया गया है। इस झड़प के बाद देश में भी राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर कांग्रेस, सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा है। वहीं, कांग्रेस इस मुद्दे को कल संसद के शीतकालीन सत्र में उठाएगी।

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाल ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2 साल से अधिक समय से चीन अवैध रूप से भारत की भूमि का अधिग्रहण कर रहा है, ऐसे में पीएम कहां हैं? हम मांग करते हैं कि पीएम को लोकसभा और राज्यसभा में आना चाहिए और चीनी पीएलए द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर भारत के क्षेत्र पर अवैध कब्जे की सटीक स्थिति के बारे में देश को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी केंद्र सरकार पर बोला हमला
पवन खेड़ा ने कहा कि गलवान घाटी में चीन पिछले दो वर्ष से घुसपैठ कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से मामले पर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार हुई झड़प के बाद ही 19 जून को पीएम मोदी ने क्लीन चिट दे दी थी। उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच सीमा पर कोई झड़प नहीं हुई है।

पवन खेड़ा ने कहा कि आज फिर मैं सुन रहा हूं कि 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसमें दोनों ही पक्षों के जवान घायल हुए हैं। खेड़ा ने कहा कि ये नतीजा उस क्लीचिट का, मीडिया को मैनेज करने का और खुद की छवि को साफ बनाए रखने का है। खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपकी गलत नीतियों की वजह से देश अपमानित महसूस कर रहा है। देश का सिर झुक गया है। ऐसे में आप हमारी सेना के शौर्य को कमजोर मत करिए। क्योंकि हमारी सेना मजबूत है।

खेड़ा ने कहा कि अरुणाचल का आपका सांसद कहता है कि चीन की सेना प्रदेश में घुस आई है। आपको पेंटागन ने तस्वीरों के माध्यम से बताया कि चीनी सैनिक घुसपैठ कर रहे हैं। कैसे वहां चीन ने गांव बसा लिया। लेकिन आपने इसे सिरे से नाकार दिया और कहा कि ये गांव 1960 में बसाया गया था। हम लोग आप से जवाब मांगते हैं आप जवाब नहीं देते हैं। केसी वेणुगोपाल राव ने 2021 में सवाल उठाने की कोशिश की लेकिन आपने सवाल को लिस्ट से बाहर कर दिया। खेड़ा ने कहा कि चीन पर 17 सांसदों के सवाल आए, लेकिन आपने उनका जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- डूरंड बॉर्डर पर पाकिस्तानियों को ठोक रहा तालिबान, जानें क्यों शुरू हुई लड़ाई? घुटनों पर शहबाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+