India-China Disengagement: देपसांग-डेमचोक से हटी भारत और चीन की सेनाएं, LAC पर शांति बहाली
पूर्वी लद्दाख सेक्टर के देपसांग और डेमचोक इलाकों में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। भारत और चीन की सेनाएं एक-दूसरे द्वारा वहां पद खाली करने और बुनियादी ढांचे को हटाने का सत्यापन कर रही हैं। रक्षा सूत्रों ने कहा कि इलाके में शांति बहाली के सभी प्रयास जारी हैं।
हलांकि LAC पर अभी भी टकराव के कई पॉइंट्स हैं, जहां शांति के प्रयास किए जा रहे हैं। ये पॉइंट्स हैं, PP-14, PP-15, PP-17A, जिस पर चीन के साथ सहमति बननी बाकी है। गलवान, पैंगोंग के उत्तरी किनारे, कैलाश रेंज और गोगरा-हॉट स्प्रिंग एरिया में जो बफर जोन हैं, उन पर अभी सहमति बाकी है। बफर जोन यानी ऐसा इलाका जहां दोनों सेनाएं एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं आ सकतीं, ये जोन विपक्षी सेनाओं को अलग करते हैं।

वहीं इससे पहले भारत- चीन के बीत समझौते को पुष्टि करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय एक बयान में कहा कि दोनों देशों के सीमावर्ती सैनिक सीमा मुद्दों पर हुए समझौते के अनुरूप प्रासंगिक काम में लगे हुए हैं। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि यह काम सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।
चीनी विदेश मंत्राल ने कहा कि भारत और चीन ने टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी शुरू कर दी है, लिन जियान ने कहा, सीमा मुद्दों पर हाल के प्रस्तावों के अनुसार, चीनी और भारतीय सीमावर्ती सैनिक प्रासंगिक कार्य में लगे हुए हैं, जो वर्तमान में सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications