जिस PLA कमांडर की वजह से LAC पर बढ़ा विवाद, उसे जिनपिंग ने पद से हटाया, क्या चीन को मिल गया सबक?
नई दिल्ली। India-China News: भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कई महीनों से जारी तनाव के बीच बीजिंग (Beijing) से एक बड़ी खबर सामने आई है। एलएसी पर जारी गतिरोध के बीच भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। दरअसल, भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव को कम करने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (Peoples Liberation Army) के शक्तिशाली पश्चिमी थिएटर कमांडर जनरल झाओ जोग्की (General Zhao Zongqi) को पद से हटा दिया है। चीनी राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद माना जा रहा है की आने वाले दिनों में दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी कम हो सकती है।

लद्दाख में विवाद की वजह जनरल झाओ को हटाया गया
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के शक्तिशाली पश्चिमी थिएटर कमांडर जनरल झाओ जोग्की को ही लद्दाख में भारत के साथ विवाद को बढ़ाने का आरोपी माना गया है। चीनी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए झाओ जोग्की को पद से हटा दिया है और उनकी जगह अब जनरल झांग जाओन्गॉन्ग (General Zhang Xudong) को नया कमांडर नियुक्त किया गया है। बता दें कि झांग जाओन्गॉन्ग ने आज तक भारतीय सीमा से सटे इलाकों में काम नहीं किया है।

नए कमांडर को भारतीय सीमा पर सेवा का अनुभव नहीं
बता दें कि जनरल झाओ को भारत और भूटान के खिलाफ कट्टरपंथी के रूप से देखा जाता रहा है। साल 2017 में उन्होंने भारत के साथ डोकलाम विवाद में अहम भूमिका निभाई थी। यह पहली बार है जब किसी ऐसे कमांडर को भारतीय सीमा के करीब सेवा के लिए भेजा जा रहा है जिसे बॉर्डर पर नियुक्ति का कोई अनुभव नहीं है। नए कमांडर जनरल झांग की उम्र सिर्फ 58 वर्ष है, जबकि जनरल झाओ 65 साल की उम्र के साथ अधिक अनुभवी भी थे।
Recommended Video

जनरल झाओ ने 2016 में संभाली थी कमान
मीडिया से बात करते हुए एक भारतीय सैन्य अधिकारी ने कहा, 'अगले सैन्य कमांडरों की बैठक में पीएलए कमांडर का स्वर पीएलए में जटिल पराधीनता पर कुछ प्रकाश डालेगा।' इस बीच चीनी गतिविधियों पर नजर रखने वाले कुछ जानकारों ने बताया कि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि जनरल झांग अपने पूर्ववर्ती के विपरीत कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखते थे या नहीं। बता दें कि जनरल झाओ ने 2016 में पश्चिमी थियेटर की कमान संभाली थी, 65 वर्ष की उम्र के बावजूद उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी द्वारा पद पर बने रहने की अनुमति दी गई थी।
यह भी पढ़ें: 10 साल में टॉप 5 राज्यों में शामिल होगा राजस्थान, जानिए किस मामले में तोड़ देगा चीन की भी मोनोपॉली












Click it and Unblock the Notifications