LIVE: समुद्र में चीन को रोकने का प्लान तैयार कर रही नौसेना
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच पांच मई को पूर्वी लद्दाख में जो टकराव शुरू हुआ था, वो करीब ढाई महीने बाद भी पूरी तरह से सुलझ नहीं सका है। 15 जून को दोनों सेनाओं के बीच हुए हिंसक टकराव में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) का दौरा किया। पढ़िए इस मामले पर लाइव अपडेट...

Recommended Video
India China Talks: Indian Army ने चीन को साफ शब्दों में दी ये चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
पल-पल के लिए अपडेट जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें.........
LIVE Feed
जापान की कंपनियां अब चीन से निकलने लगी हैं। शुक्रवार को देश के इकॉनमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री की तरफ से उन जापानी कंपनियों के पहले ग्रुप की जानकारी सार्वजनिक की गई, जिन्हें चीन से निकलकर दक्षिण पूर्व एशिया या जापान में वापस आने पर सब्सिडी दी जाएगी। जापान की सरकार के मुताबिक लिस्ट में 87 कंपनियां ऐसी हैं जिन्हें अपनी प्रोडक्शन चेन को चीन से बाहर निकालने पर कई अरब डॉलर की मदद सरकार की तरफ से मिलेगी।
अमेरिका के अलावा अब कनाडा की सरकार भी चीन के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रही है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तरफ से कहा गया है कि चीनी सरकार की मालिकाना हक वाली कंपनी से खरीदे गए करीब 6.8 मिलियन डॉलर वाले सुरक्षा उपकरणों की डील पर फिर से नजर दौड़ाएंगे। चीनी कंपनी ने ग्लोबल अफेयर्स कनाडा (जीएससी) के साथ डील की है जिसके तहत कनाडा के दूतावासों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद के मुताबिक भारत और चीन, स्थापित मिलिट्री और राजनयिक चैनलों के माध्यम से वार्ता कर रहे हैं ताकि एलएसी की स्थिति को बहाल किया जा सके। चुशुल में भारत और पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के कमांडर्स के बीच 14 जुलाई को चौथे दौर की वार्ता हुई है। भारत और चीन दोनों ही पूरी तरह से डिसइंगेजमेंट के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications