INDIA गुट में सीट शेयरिंग को लेकर फंसा पेंच, कांग्रेस के प्लान में इन तीन राज्यों ने खड़ी की मुसीबत

Congress Seat Sharing Plans: एनडीए को लोकसभा चुनाव 2024 में कड़ी टक्कर देने के लिए विपक्ष एकता का गठबंधन INDIA जिसमें 25 से ज्यादा पार्टी शामिल है, वो सीटों के बंटवारे के आधार पर चुनाल लड़ेगी।

हाल ही में दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की चौथी अहम बैठक हुई थी, जिसमें सीट शेयरिंग सहित कई मुद्दों पर बात हुई, लेकिन अब सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस को तीन दल टेंशन दे रही हैं।

Congress

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सीटों के बंटावारे को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। विपक्षी INDIA गुट की हालिया बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि आम चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की बातचीत को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाना चाहिए।

दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि मुख्य फोकस सीट-बंटवारे पर आम सहमति बनाने पर था, लेकिन अब यह कांग्रेस के लिए आसान काम नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप), पश्चिम बंगाल में टीएमसी और महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने अपने इरादे साफ किए हैं।

पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वो अकेले चुनाव लड़ेगी। ऐसे ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी टीएमसी के अकेले चुनाव लड़ने की योजना पर जोर दिया, जबकि महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) ने 23 सीटों की मांग की है, जिससे सीटों का बंटवारा और पेचीदा हो गया है।

ममता ने साफ किए अपने इरादे

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अकेले मैदान में उतरेगी। ममता बनर्जी ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि टीएमसी 2024 का लोकसभा चुनाव राज्य में अकेले लड़ेगी, जबकि इंडिया ब्लॉक राष्ट्रीय स्तर पर मौजूद रहेगा।राज्य में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए सीएम ममता ने कहा, "भारत ब्लॉक पूरे देश में होगा। बंगाल में टीएमसी लड़ेगी और बीजेपी को हराएगी। बंगाल में सिर्फ टीएमसी ही बीजेपी को सबक सिखा सकती है, कोई और पार्टी नहीं।"

उद्धव की शिवसेना ने महाराष्ट्र में 23 सीटों मांगी

2024 के लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र ना केवल कांग्रेस के लिए बल्कि पूरे इंडिया गुट के सहयोगियों-शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और एनसीपी (शरद पवार गुट) के लिए एक अहम राज्य है। शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा सीटों पर प्रमुख हिस्सेदारी का दावा करते हुए 23 सीटों की मांग की, लेकिन कांग्रेस ने मांग खारिज कर दी है।

आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी

इधर, पंजाब के नेताओं ने पहले सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे चाहते हैं कि पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़े। 26 दिसंबर को पंजाब के शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक में भी यही भावना साझा की गई थी। 17 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बठिंडा में रैली की, जहां केजरीवाल ने लोगों से 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर सत्तारूढ़ AAP को वोट देने की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+