Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IMF रिपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग! जापान को पछाड़कर बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, नीति आयोग ने किया ऐलान

India Becomes 4th Largest Economy: भारत की अर्थव्यवस्था ने एक और ऐतिहासिक छलांग लगाई है। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। चौथे पायदान पर आने के साथ ही भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। यह केवल एक आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के वैश्विक दबदबे और विकास की गति का भी प्रतीक है।

दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग के दौरान 'विकसित राज्य से विकसित भारत 2047' की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि यह आंकड़ा IMF यानी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अप्रैल 2025 के अनुमान पर आधारित है।

India Becomes 4th Largest Economy NITI Ayog CEO

IMF के आंकड़ों पर आधारित दावा

बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि यह आंकड़ा उनका नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का है। उन्होंने कहा, "जैसा कि मैं अभी बोल रहा हूं, भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है और चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है। अब हम सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी से पीछे हैं।"
ये भी पढ़ें: 'जो अमेरिका ने 9/11 में झेला, वही हम झेल रहे हैं, भारत अब आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा', शशि थरूर का सख्त संदेश

जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा भारत

नीति आयोग के CEO ने भरोसा जताया कि अगर योजनाओं के मुताबिक देश का विकास होता रहा, तो अगले 2 से 3 वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, "अगर हम योजनाओं पर टिके रहें और काम करते रहें, तो हमें तीसरे स्थान पर पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।"

IMF की रिपोर्ट में भारत की मजबूती

IMF की अप्रैल 2025 की 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' रिपोर्ट के अनुसार, भारत की नॉमिनल GDP वर्ष 2026 तक 4,187 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, जबकि जापान की संभावित GDP 4,186 अरब डॉलर के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे पहले 2024 तक भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था।

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत अगले दो वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। IMF ने अनुमान लगाया है कि भारत की GDP 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% की दर से बढ़ेगी। वहीं, वैश्विक विकास दर 2025 में 2.8% और 2026 में 3.0% रहने की उम्मीद है।

विकास की नई उड़ान भरने को तैयार भारत

सुब्रह्मण्यम ने कहा कि भारत इस समय एक अहम मोड़ पर है, जहां से वह तेज़ी से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने इसे "टेक-ऑफ स्टेज" बताया, यानी भारत अब स्थायी और तेज़ विकास के रास्ते पर है।

बैठक में विकास के कई क्षेत्रों पर चर्चा

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। इनमें मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर, ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि कार्य, शहरी और असंगठित क्षेत्र, ग्रीन इकोनॉमी और सर्कुलर इकोनॉमी शामिल रहे। सुब्रह्मण्यम ने बताया कि 'विकसित राज्य से विकसित भारत 2047' की थीम के तहत ये मुद्दे उठाए गए।
ये भी पढ़ें: NITI Aayog Meeting 2025: 'भारत की विकास यात्रा में ओडिशा विकास इंजन', जानें CM माझी की 10 बड़ी बातें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+