रूस-भारत के बीच बड़ी हथियार डील, सेना को मिलेगीं 6 लाख AK-203 असॉल्ट राइफलें

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसियों के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच भारतीय सैनिकों को नई राइफल्स की जरूरत है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत रूस से अत्याधुनिक एके-203 राइफल्स को लेकर बड़ा सौदा करने जा रहा है। द प्रिंट के मुताबिक, मेक इन इंडिया के तहत रूस के साथ लंबे समय से लंबित एके 203 राइफल का सौदा अंतिम रूप दे दिया गया है। समझौते पर हस्ताक्षर प्रक्रिया से पहले दोनों पक्ष उसका कानूनी पुनरीक्षण कर रहे हैं।

Recommended Video

    India-China Ladakh Tensions: Russia से भारतीय सेना को जल्द मिलेगी घातक AK-203 Rifle | वनइंडिया हिंदी
    पहली खेम में मिलेंगी 20 हजार नई राइफल्स

    पहली खेम में मिलेंगी 20 हजार नई राइफल्स

    द प्रिंट की खबर के मुताबिक, रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि इस साल के अंत तक 6 लाख से अधिक राइफलों का उत्पादन शुरू हो जाएगा और उनके पास निर्यात की भी क्षमता होगी। समझौते के तहत, पहली 20,000 राइफलें, जो आने वाले सालों में सशस्त्र सेनाओं को दी जाएंगी, वे रूस से आयात की जाएंगी। जिनकी कीमत करीब 1,100 डॉलर (या 80,000 रुपए) प्रति राइफल होगी, जो परिवर्तन दर पर निर्भर होगी।

    यह होगी नई गन की कीमत

    यह होगी नई गन की कीमत

    बाकी बंदूकों का उत्पादन भारत में एक संयुक्त उद्यम- इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड(आईआरआरपीएल)- के तहत किया जाएगा। आईआरआरपीएल- भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी)और रूस की रोसोनबोरोन एक्सपोर्ट और क्लाशनिकोव कंपनी ने मिलकर एक साझा कंपनी बनाई है । जो इस राइफल्स का उत्पादन करेगी। इस साझा उद्यम में 50.5 प्रतिशत हिस्सेदारी ओएफबी की है, जबकि क्लाशनिकोव की 42 प्रतिशत और रोसोनबोरोन एक्सपोर्ट की 7.5 प्रतिशत है।

    बाकी राइफल्स का इंडिया में होगा उत्पादन

    बाकी राइफल्स का इंडिया में होगा उत्पादन

    सूत्रों ने कहा कि इन मेक इन इंडिया राइफलों की लागत, उन राइफलों से थोड़ी कम होगी जो रूस से आयातित की जाएंगी। इस सौदे का ऐलान पहली बार 2018 में, बहुत उत्साह के साथ किया गया था, लेकिन फिर कीमतों को लेकर यह सौदा टलता रहा। इस गतिरोध को दूर करने के लिए, रक्षा मंत्रालय ने एक कमेटी भी गठित की थी। पांच सदस्यीय लागत कमेटी ने यह सुझाव रखा है कि 7.62X39 एमएम कैलिबर की एके-203 के उचित दाम लिए जाएं।

    सबसे आधुनिक असॉल्ट राइफलों में से एक है AK 203

    सबसे आधुनिक असॉल्ट राइफलों में से एक है AK 203

    इस देरी की वजह से सेना को मजबूरन, अपने फ्रंटलाइन सैनिकों को हथियार मुहैया कराने के लिए, फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत, अमेरिका से एसआईजी-716 राइफलें मंगानी पड़ीं थीं। 72,000 एसआईजी राइफलें पहले ही आ चुकी हैं, और सेना 72,000 अतिरिक्त राइफलों की आपात खरीद कर रही है। एक सूत्र ने कहा, एके 203 के समझौते का क़ानूनी पुनरीक्षण चल रहा है और इस पर जल्द ही दस्तखत हो जाएंगे। एके 203 क्लाशनिकोव कसर्न में बनने वाली,सबसे आधुनिक असॉल्ट राइफलों में से एक है। क्लाशनिकोव मशहूर एके-सीरीज की राइफलें बनाती है, जिनमें एके-47 भी शामिल हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+